FilePhoto
रिपोर्ट धीरज जॉनसन दमोह
24 जून की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा छिरोल्या वेयर हाउस ग्राम महुआखेड़ा से वेयर हाउस का शटर तोड़कर 67 बोरी चना एवं 17 बोरी मसूर कुल कीमती 231000/- रुपये चोरी कर ले गये थे। फरियादी आकाश पिता प्रेमनारायण समदरिया (25) सिंधी केंप दमोह मैंनेजर छिरोल्या वेयर हाउस की रिपोर्ट पर थाना दमोह देहात में 26 जून को अपराध क्र 397/2023 धारा 457,380 भा.द.वि. अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी दमोह देहात निरी. सत्येन्द्र सिंह राजपूत को अज्ञात आरोपियों पतारसी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। 28 जून को मुखबिर सूचना पर आरोपी सीताराम पिता हरिराम यादव (41) मुन्ना पिता परषोत्तम यादव (24) दोनो निवासी ग्राम झिरा थाना दमोह देहात के कब्जे से 49 बोरी चना एवं 17 बोरी मसूर कुल कीमती 1,83,800/- रुपये की एवं घटना में प्रयुक्त सोनालिका ट्रेक्टर क्र एमपी 34 ए ए 1648 मय ट्राली के कीमती 500000/- रुपये का विधिवत जब्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय जेआर पर पेश किया जा रहा है। प्रकरण में एक आरोपी संजय अहिरवार निवासी झिरा थाना दमोह देहात की तलाश जारी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी दमोह देहात निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह राजपूत, उनि संजू सैयाम, प्र. आर मुकेश दुबे, प्र. आर तुलसीराम पटैल, प्र. आर रामगोपाल, आर सौरब जैन, आर शोएब की भूमिका रही जिन्हे पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद पुरस्कार से पुरुस्कृत किया जाएगा।