Let’s travel together.

850 ग्राम गांजे क़े साथ युवक गिरफ़्तार

0 92

विदिशा। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 850 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी रामबाबू विश्वकर्मा पुत्र भगवती लाल विश्वकर्मा निवासी रघुवंशी धर्मशाला के पास डंडापुरा विदिशा को गिरफ़्तार किया हें। आरोपी क़े विरुद्ध अपराध क्रमांक 383/23,धारा 8, 20 स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985( एनडीपीएस एक्ट )का मामला दर्ज किया हें।
विदिशा पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला जी के सभी थानों को नशा मुक्ति पखवाड़े के तहत कार्यवाही करने के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री विकास पांडे के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस विदिशा की टीम को 850 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है ।
विदिशा पुलिस को मुखबिर सूचना से जानकारी प्राप्त हुई की दूध डेरी के पास डंडापुरा पर एक व्यक्ति गांजा रखे हुए हैं सूचना की तस्दीक पर थाना कोतवाली प्रभारी आशुतोष सिंह द्वारा पुलिस टीम को रवाना किया गया मुखबिर बताए स्थान पर पहुंचे जहां एक व्यक्ति काला झोला लेकर खड़ा हुआ था जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया उक्त व्यक्ति से 850 ग्राम गांजा झोले में रखा हुआ पाया गया जो विधिवत कार्रवाई कर आरोपी रामबाबू विश्वकर्मा को थाने लेकर आए एवं प्रकरण दर्ज कर मामला विवेचना में लिया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा बताया गया कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री दीपक शुक्ला जी के निर्देशानुसार क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के कारोबारियों के विरुद्ध थाना स्तर पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।

विशेष भूमिक
थाना प्रभारी कोतवाली आशुतोष सिंह , एएसआई संजय नामदेव, प्रधान आरक्षक अरुण चौकसे,सुनील दुबे, आरक्षक राघवेंद्र सिकरवार, महेंद्र कुमार, महिला आरक्षक काजल का विशेष योगदान रहा |

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811