Let’s travel together.

प्रधानमंत्री का लालपुर का कार्यक्रम संभावित भारी वर्षा को को देखते हुए स्थगित

0 120

 

प्रधानमंत्री जी के आगमन की नई तिथि शीघ्र होगी: मुख्यमंत्री श्री चौहान

भोपाल दौरे के सभी कार्यक्रम यथावत रहेंगे

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 27 जून को भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए प्रधानमंत्री जी ने लालपुर और पकरिया के दौरे को फिलहाल स्थगित किया है। लालपुर में लाखों नागरिक कार्यक्रम में पहुंचने वाले थे। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के आने पर उन्हें वर्षा के कारण होने वाली संभावित परेशानी को देखते हुए प्रधानमंत्री जी का यह कार्यक्रम स्थगित हुआ है। प्रधानमंत्री जी चाहते हैं कि भारी वर्षा के कारण नागरिकों को परेशानी ना हो ,शीघ्र ही उनके आगमन की नई तिथि तय होगी। लालपुर में कार्यक्रम की व्यवस्थाएं भी बनी रहेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए इस कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है। भोपाल के 27 जून के सभी कार्यक्रम यथावत रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

42 वर्ष की गौरवशाली सेवा के बाद प्राचार्य देवी सिंह जाट को भावभीनी विदाई     |     भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले 44 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन     |     होली पर्व पर महिला समूह की दीदीयां लगाएंगी मेला     |     दीवानगंज क्षेत्र के किसानों की वर्षों पुरानी नहर मांग फिर गूंजी, सीएम को सौंपा आवेदन     |      ग्रामीण अंचलों में होली की तैयारियां तेज, मलरिया बनना प्रारंभ     |     गीदगढ़–महुआखेड़ा गौशाला में मृत मिला तेंदुआ, पीएम के बाद अंतिम संस्कार, फिर बालमपुर के जंगल में दिखा बाघ     |     खानापूर्ति की भेट चढ़ा खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण,सूचना के अभाव में नहीं पहुंचे व्यापारी     |     लापरवाही ने ली नवजात की जान, 108 एंबुलेंस के इंतजार में अस्पताल में ही तोड़ा दम     |     बरेली पुलिस ने शादी समारोह में व्यस्त परिवार के सूने घर में चोरी करने वाले चोरों को किया गिरफ्तार     |     श्री शिव अखाड़ा एवं व्यायाम शाला ने जिला केसरी प्रतियोगिता में विजई पहलवानों का किया सम्मान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811