Let’s travel together.

वंदना ग्लोवल में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के समापन पर निदेशक एनके चौधरी की सीख

0 447

सुरक्षा उपकरण को घर से ही धारण कर चलना चाहिए

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

सिलतरा के फेस टू में स्थित वंदना ग्लोवल लिमिटेड में 51 वाँ राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया गया इस अवसर पर कंपनी के निदेशक एनके चौधरी ने कहा कि हमे सुरक्षा उपकरण घर से ही धारण कर निकलना चाहिए क्योकि सुरक्षा एक दिन की नहीं बल्कि जीवनभर की होती है।


कंपनी के निदेशक एनके चौधरी द्वारा ध्वजारोहण व भगवान श्री गणेशजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर इस राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत हुई समापन अवसर पर प्रसिंडेन्ट वर्क्स यू रमन्ना ने कहा कि सुरक्षा का मतलब यही है कि हम सुरक्षा से संबंधित सभी नियमो का कड़ाई से पालन करें, एबीपी टेक्निकल जशबीर सिंह ने कहा कि कार्य के शुरू करने के पहले वर्क परमिट सिस्टम को सुनिश्चित करना बेहद जरूरी होता है इंसका सभी को ध्यान रखना चाहिए भूपेंद्र कुशवाह महाप्रबंधक एचआर ने कहा कि इस बार की सुरक्षा थीम सुरक्षा संस्कृति के विकास हेतु युवाओं को प्रोत्साहित करने पर है।


राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह में इस बार सुरक्षा को लेकर अधिकारी कर्मचारियों व श्रमिको को सुरक्षा उपायों पर प्रशिक्षण कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपायों पर स्लोगन निबंध पोस्टर प्रतियोगिता अग्निशमन ओर फायर बॉल के उपयोग के लिए प्रशिक्षण और डेमो सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता अंतर विभागीय हाउस कीपिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम में सौरभ शुक्ला यू चौहान,एनके जायसवाल का विशेष योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811