Let’s travel together.

आपका आधार कार्ड यदि 10 वर्ष पुराना है तो डिटेल्स अपडेट कराना होगा जरूरी यूआईडीएआई ने दिये निर्देश

0 126

भोपाल से देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की अधिसूचना अनुसार सर्वसाधारण को व्यतक्तिगत नवीनतम विवरण से आधार डाटा को अपडेटेड रखना है। जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस समिति ने बताया कि ऐसे व्यक्ति जिन्होंने 10 वर्ष या इसके पूर्व आधार बनवाया था एवं परिवर्तित पते अथवा अन्य जानकारी में अपडेट नहीं किया हो, ऐसे सभी आधार धारकों को व्यक्तिगत नवीनतम विवरण को आधार डेटा में अपडेट कराने का आग्रह है।
इस संबंध में आधार धारकों को सुविधा प्रदान करने के लिए, यूआईडीएआई ने अपडेट डॉक्यूमेंट की एक नई सुविधा विकसित की है। इस सुविधा को माई आधार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन एक्सेस किया जा सकता है या निवासी इसका लाभ उठाने के लिए किसी भी आधार नामांकन केन्द्र पर जा सकते हैं। नई सुविधा आधार धारकों को उनके आधार में व्यक्तिगत पहचान के प्रमाण (POI) और पते के प्रमाण (POA) दस्तावेजों को अद्यतन करने की अनुमति देती है।
आधार सेंटर पर जाकर डॉक्यूमेंट अपडेट करने पर 50 रूपये शुल्क देना होगा। यह सुविधा 30 जून तक माई आधार पोर्टल पर नि:शुल्क उपलब्ध है। नागरिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अपडेट कर सकते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811