Let’s travel together.

शहडोल में महुआ डोरी बीनने गई महिला की बाघ के हमले से मौत

91

 शहडोल। जिले के उत्तर वन मंडल के ब्यौहारी वन परिक्षेत्र क्षेत्र में गोदावल के जंगल मे एक महिला का शव मिला है। मृतिका की पहचान बुई बाई गोंड़ पत्नी सौखी लाल गोंड़ 50 वर्ष निवासी ग्राम धनेरा के रूप मे हुई है। मृतिका के पेट मे गंभीर चोट के निशान है। साथ ही चेहरे पर भी जख्म दिखाई दे रहे है। घटना स्थल के आसपास बाघ के पद चिन्ह (पंजो के निशान ) मिले है। जिससे माना जा रहा है कि बाघ ने ही महिला के ऊपर हमला किया,जिससे उसकी मौत हुई है।

महुआ का फल डोरी बीनने गई थी महिला

स्वजनों के अनुसार महिला बुधवार को महुआ का फल डोरी बीनने गोदावल जंगल की तरफ गयी थी। देर रात तक घर नहीं लौटी। इसके बाद गुरुवार सुबह स्वजन उसकी तलाश करते जंगल तक पहुचे तो देखा कि पत्तों के बीच उसकी खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है। महिला के पेट मे गहरे घाव है और चेहरे पर भी भी गहरी चोट है। स्वजनों व ग्राम वासियों ने बाघ के हमले की आशंका व्यक्त करते स्थानीय वन अमले को सूचित कर दिया था, लेकिन काफी देर वन अमला दोपहर मे वहां पहुंचा है। घटना स्थल के आसपास जांच पड़ताल करने पर बाघ के पद चिन्ह नजर मिले, जिससे इस बात का अंदाज लगाया जा रहा है की बाघ ने ही महिला के ऊपर हमला किया है। बहरहाल वन अमले द्वारा सूक्ष्मता के साथ मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप वन अमला नहीं देता ध्यान

दूसरी ओर आसपास के गांव मे रहने वाले ग्रामीणो का आरोप है कि काफी समय से यहां जंगली जानवरों का मुवमेंट बना हुआ है। कई बार स्थानीय वन अमले से क्षेत्र मे रात गस्त करने की बात कही गई, लेकिन वन अमले ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अगर नियमित रूप से वन अमला गस्त करता तो शायद इस तरह असमय महिला की जान न जाती और वह बच जाती है। वन मंडल अधिकारी गौरव चौधरी ने कहा कि सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है कि मौत कैसे हुई। बाघ का हमला भी हो सकता है, क्योंकि घटना स्थल पर ऐसे कुछ निशान मिले है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811