Let’s travel together.
nagar parisad bareli

दुल्हन के जोड़े में जमकर नाचीं राखी सावंत पति आदिल संग तलाक का मनाया जश्न

15

अपने ड्रामे और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरने वाली राखी सावंत लाइमलाइट में आने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। पैपराजी के सामने आकर वे लोगों को एंटरटेन करती रहती हैं। वहीं कुछ लोग राखी को उनकी हरकतों के कारण काफी ट्रोल भी करते हैं। वहीं अब राखी मुंबई से लौटी हैं और उन्होंने अपने नए प्यार के बारे बताया है। इसके बाद राखी को लाल लहंगे में डांस करते हुए देखा गया। राखी सावंत ने इस बात का खुलासा किया है कि आदिल खान से आखिर उनका तलाक फाइनल हो गया है। अब राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

राखी ने मनाया तलाक का जश्न

वीडियो में राखी काफी खुश दिखाई दे रही हैं। तलाक के बाद अक्सर लोग दुखी दिखाई देते हैं, लेकिन उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। वे तलाक की खबर सुनकर खूब नाच रही हैं। राखी सावंत ने कहा, हां मेरा फाइनली डिवोर्स हो रहा है और ये मेरी ब्रेकअप पार्टी है। लोग उदास होते हैं लेकिन मैं खुश हूं। चलो शुरू करो। ऐसा कहकर वीडियो में राखी सिर पर दुपट्टा ओढ़कर ढोल की थाप पर नाचने लगती हैं। इस पल को वो पूरी तरह इंजॉय करती हैं। वे बेहद खुश हैं कि आखिरकार वे आदिल खान से तलाक ले लेंगी।

वायरल हुआ एक और वीडियो

इसके बाद एक और वीडियो में राखी अपने अपार्टमेंट की ओर वापस जा रही थीं तो वे लिफ्ट के आने का इंतजार कर रही थीं, इस दौरान इतने सारे पैपराजी को देखकर वहां खड़ा एक शख्स नाराज हो गया। शख्स का कहना था कि इतने मीडियाकर्मियों को किसने अंदर आने दिया। उन्होंने कहा ये क्या बकवास है, इतने सारे मीडिया वाले यहां क्या कर रहे हैं। सिक्योरिटी आपने इन्हें अंदर आने की इजाजत कैसे दी। उन्हें जाने को कहो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811