Let’s travel together.
nagar parisad bareli

पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर महाराष्ट्र के परिवार के साथ मारपीट, महिलाओं को भी पीटा

0 68

– पुलिस ने 6 टोलकर्मियों के खिलाफ पर मामला दर्ज किया

– फास्टैग से पेमेंट नहीं कटा जबकि बैलेंस था इस पर हुआ विवाद

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना अंतर्गत आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन पर स्थित पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने महाराष्ट्र के रहने वाले एक परिवारजनों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट की इस घटना में टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने महिलाओं तक को मारा जिससे उनके चोटें आई हैं। मारपीट की इस घटना को टोल पर तैनात कर्मचारियों ने अंजाम दिया। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें टोल कर्मचारी मारपीट कर रहे हैं। पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर हुई इस मारपीटकी घटना के बाद पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत कोलारस पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने 6 टोलकर्मियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। यह पूरनखेड़ी टोल प्लाजा हमेशा चर्चा में रहता है। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का भी यहां पर विवाद हो चुका है। इसके अलावा और कई विवाद इस टोल पर हो चुके हैं। इसके बाद भी यहां पर पुलिस कोई बड़ी कार्रवाई यहां पर तैनात बदमाशों पर नहीं करती है।

अमरावती लौट रहा था परिवार-

मारपीट का शिकार हुए महाराष्ट्र के अमरावती के रहने वाले नजर अली ने बताया कि हम घूमने के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि हम दो कारों में सवार होकर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से अमरावती लौट रहे थे। रविवार शाम करीब 7:30 बजे हमारी गाड़ियां पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर पहुंचीं। टोल बैरियर पर हमारा टैक्स फास्टैग से नहीं कटा जबकि 766 रुपए का बैलेंस था। टोलकर्मियों का कहना था कि फास्टैग का बैलेंस खत्म हो चुका है। हमने इस बात को मानने से इनकार किया। इस पर वहां मौजूद दो कर्मचारियों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।

महिला तक को मारा-

पीड़ित परिवार से जुड़े लोगों ने बताया कि इस घटना में महिलाओं तक की मारपीट की। हमारे बच्चे मारपीट का वीडियो बनाने लगे तो टोलकर्मियों ने मोबाइल छीनकर तोड़ दिए। वहां से हम पुलिस स्टेशन गए और शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि हमने कार से उतरकर टोलकर्मियों को गाली देने से मना किया। इसके बाद उनके दूसरे साथी वहां आ गए और हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। कार में सवार बच्चियों ने रोकने का प्रयास किया तो एक टोलकर्मी ने एक बच्ची के सिर पर लोहे का पाइप मार दिया। उसके सिर से खून बहने लगा।

इन पर हुआ मामला दर्ज-

मारपीट का शिकार हुए परिवार की शिकायत पर कोलारस पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों के नाम अवधेश धाकड़, शेरा गोस्वामी, शिवम भार्गव, सत्येंद्र रघुवंशी, मोहन रघुवंशी और मुनेश धाकड़ हैं। पुलिस ने कहा है कि मामले की विवेचना कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811