Let’s travel together.
nagar parisad bareli

बारात लेकर पहुंचे सनी देओल के बेटे करण पोते की शादी में नाचते दिखे धर्मेंद्र

17

Karan Deol Wedding: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल आज शादी के बंधन में बंधेंगे। करण अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य के साथ शादी कर रहे हैं। इस समय कपल की शादी की रस्में चल रही हैं। करण बारात लेकर द्रिशा के द्वार पर पहुंच गए हैं। करण घोड़ी पर बैठकर बारात लेकर वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे। अपने पिता सनी देओल के साथ करण ने एंट्री ली। सनी इस खास मौके पर अपने बेटे के साथ उनका हाथ थामे दिखाई दिए। दूल्हे राजा ने ऑफ व्हाइट शेरवानी और उसी रंग का साफा पहन रखा था। वहीं सनी देओल भी व्हाइट कुर्ता पायजामा के साथ पेस्टल ग्रीन लॉन्ग कोट और रेड पगड़ी में काफी जच रहे थे।

बारात में नाचे दादा धर्मेंद्र

इतना ही नहीं करण देओल की बारात में दादा धर्मेंद्र भी शामिल हुए। उन्होंने ब्राउन कलर के कोट पैंट पहन रखा था। अपने पोते की बारात में वे काफी खुश नजर आ रहे थे। उन्होंने भांगड़े पर डांस भी किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। शादी से पहले 16 जून को करण देओल की संगीत सेरेमनी रखी गई थी। जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिले थे। संगीत में सनी देओल गदर के तारा सिंह बनकर पहुंचे थे। 65 साल के सनी ने अपने बेटे के संगीत में जमकर डांस किया। उन्होंने मैं निकला गड्डी लेके पर एनर्जेटिक परफॉर्मेंस दी थी।

करण शादी के बंधन में बंधेंगे आज

इतनी ही नहीं 87 साल के धर्मेंद्र ने भी करण देओल और द्रिशा की संगीत सेरेमनी में जमकर नाचा था। उन्होंने मैं जट्ट यमला पगला दीवाना पर शानदार डांस किया। इसके बाद बॉलीवुड सितारों के लिए शानदार रिसेप्शन भी रखा जाएगा। करण के संगीत फंक्शन में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भी पहुंचे थे। जिसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। करण देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म पल पल दिल के पास से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अब वे जल्द ही अपने 2 और देखो जरा में नजर आएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811