Let’s travel together.
nagar parisad bareli

विश्वपर्यावरण दिवस पर भारतीय मजदुर संघ ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

0 88

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ रायसेन द्वारा माननीय कलेक्टर महोदय को 7 सूत्रीय मांगों से सम्वन्धित ज्ञापन सौंपा गया।
साथ ही कलेक्टर महोदय से ज्ञापन के माध्यम से भारतीय मजदूर संघ द्वारा जिले में होने वाले सभी प्रकार के प्रदूषणों पर विशेष ध्यान देते हुए इसके रोकथाम हेतु तत्काल उपाय किये जाये, साथ ही निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जाये:-
1.जीवन दायनी वायु को प्रदुषित होने से बचाया जाय या प्रदुषण कम करने के उचित उपाय किये जाय
2. नदी नालों के पानी को प्रदूषित होने से बचाने का उचित उपाय किये जाये ।
3. अनावश्यक पेड़ों की कटाई रोकी जाय साथ ही ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण कराई जाये ।
4. अमानक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक के कैरी बैग पर पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाये । वाहनों से होने वाले वायु एवं ध्वनि प्रदुषण को कम करने के लिए उचित उपाय किये जाये।
5. पर्यावरण प्रदुषण एवं संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों एवं सामाजिक संस्थाओं को पुरस्कृत करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया जाये।
6. मोडीफाई साईलेंसर युक्त वाहनों के कारण मानव एवं पक्षियों पर बहुत ही घातक प्रभाव हो रहा है इन वाहन चालकों एवं मालिकों पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए अपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए।
7. औधोगिक क्षेत्र मंडीदीप में स्थित फेक्ट्रीओ में प्रदूषण कानूनों का कड़ाई से पालन कराया जाए।
अतः पर्यावरण मंच (भा.म.सं.) आपसे अपेक्षा करता है कि उक्त सभी बिंदुओं पर विषेष ध्यान देते हुए प्रदुषण की रोकथाम हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाये जिससे पर्यावरण प्रदुषण की समस्या से बचा जा सकें । जिला मंत्री अरविंद सिंह ठाकुर राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री हेमन्त श्रीवास्तव संभाग अध्यक्ष किशोर सिंह ठाकुर भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष मुरारी लाल सोनी जिला सचिव हरि प्रसाद सोनी पर्यावरण मंच के तह सील संयोजक सुमित ठाकुर उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811