Let’s travel together.

थिएटर के बाद ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी आदिपुरुष जानिए कहां देख पाएंगे

105

प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष को लेकर काफी बज बना हुआ है। मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष कल यानी 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ओम राउत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अपने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई कर सकती है। फिल्म रिलीज होने से पहले ही दर्शकों के लिए फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी अपडेट सामने आ रही है। इस अपडेट को सुनकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं।

ओटीटी पर भी रिलीज होगी आदिपुरुष

दरअसल आदिपुरुष फिल्म थिएटर के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होने वाली है। फिल्म की डिमांड को देखते हुए आदिपुरुष के मेकर्स ने इसे ओटीटी पर रिलीज करने का भी फैसला ले लिया है। पॉपुलर ऑन डिमांड सर्विस अमेजन प्राइम वीडियो ने आदिपुरुष के डिजिटल राइट्स हासिल कर लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज के बाद आठ हफ्ते की स्ट्रीमिंग विंडो के लिए एक एक्सक्लूसिव डील साइन की है। यानी कि फिल्म अगस्त के दूसरे हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। आदिपुरुष का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और राजेश नायर ने किया है।

एडवांस बुकिंग में तोड़े रिकॉर्ड

बता दें साल पिछले साल रिलीज हुए इस फिल्म के टीजर में वीएफएक्स को लेकर काफी आलोचना की गई थी। जिसके कारण इस फिल्म की रिलीज डेट को भी टाल दिया गया था। वहीं फिल्म का प्रमोशन भी काफी जोरों-शोरों पर चला है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने भी कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस फिल्म को 5 भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। 16 जून को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में प्रभास ने राघव और कृति सेनन ने जानकी का किरदार निभाया है। वहीं सनी सिंह ने लक्ष्मण और देवदत्त नागे ने हनुमान का रोल प्ले किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, जशपुर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा     |     चार दिन से बार-बार बिजली कटौती, ग्रामीण परेशान     |     दीवानगंज में विशेष ग्राम सभा: नल-जल योजना से लेकर सीसी रोड और खेल मैदान तक उठे मुद्दे     |     गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत गढ़ी में तैयार हुई ग्राम विकास की कार्ययोजना     |     जिले के पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शासन की स्वामित्व योजना का कर रहे विरोध     |     पैक्स गढ़ी पहुंचे अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, किसानों से लिया सीधा फीडबैक     |     स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं, स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में दें योगदान : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     छवि निर्माण कार्य को अपने अंदाज में करने वाले, ताहिर अली- अशोक मनवानी     |     दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811