रायसेन ।साँची ब्लॉक में पदस्थ सभी जनसेवा मित्रो द्वारा ग्राम पंचायत धनियाखेड़ी में लाडली बहना योजना के संबंध में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें जनसेवा मित्रों द्वारा बताया गया महिलाओं के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना से हर महीने डाली जाने वाली राशि ₹1000 का किस प्रकार उपयोग करना है इस वक्त इस प्रकार महिलाएं सशक्त

होंगी और महिलाओं का आर्थिक स्वालंबन उनके स्वास्थ्य एवं पोषण सतत सुधार तथा परिवार के निर्णय में उनकी भूमिका सुदृढ़ करना इसका मुख्य उद्देश है इस अवसर पर महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर अपने हाथों में मेहंदी लगा कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद दिया जनसेवा मित्र राहुल लोधी,शिखा शक्या,आशीष यादव,निकिता उपाध्याय, साधना, शुभाष, शिवानी मुख्य रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहे।