Let’s travel together.

स्वास्थ्य मंत्री ने मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया को रोकने जनता को जागरूक करने के निर्देश दिए

0 95

भोपाल से देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिये जन-जागरूकता बढ़ाएँ। स्वास्थ्य विभाग नगरीय विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं अन्य संबंधित विभागों से समन्वय कर मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया पर नियंत्रण के लिये कारगर पहल करें। ऐसे स्पॉट जहाँ पर मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया के मरीज मिल रहे हैं उनको हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित कर बीमारी नियंत्रण के कारगर उपाय करें। मंत्री डॉ. चौधरी सोमवार को मंत्रालय में राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की स्टेट टॉस्क फोर्स को संबोधित कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में मच्छरों के होने की जानकारी प्राप्त हो, वहाँ मच्छर-नाशक दवाई का छिड़काव और फॉगिंग करें। नागरिकों को समझाइश दी जाये कि अधिक समय तक पानी के जमा रहने पर मच्छर पनपते हैं। घर के आसपास रखे बर्तनों, कूलर, गमले आदि में पानी को जमा नहीं रहने दें। तालाब में मच्छरों को रोकने के लिये गंबूशिया मछली डाली जायें। गंबूशिया मछली मच्छरों के लार्वा को खाकर मच्छर बढ़ने से रोकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डब्लूसीआर ओबीसी ट्राफी 2026 2026 का भव्य  उद्घाटन     |     भोपाल के वरिष्ठ रिटायर्ड बैंककर्मी श्याम कस्तूरे बने स्टेट प्रेसिडेंट     |     शिवपुरी से बाल विवाह के खिलाफ महाजंग का आगाज: विधायक देवेंद्र जैन ने रथ को दिखाई हरी झंडी     |     होटल या पब्लिक चेंजिंग रूम का शीशा असली है या स्पाई कैमरा?अपनी प्राइवेसी को लेकर रहें सतर्क     |     सांसद खेल महोत्सव के दौरान रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने पहली गेंद पर मारा चौका     |     सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का  विमोचन     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग वर्कशॉप संपन्न     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फैशन डिज़ाइनिंग वर्कशॉप का भव्य समापन     |     विदिशा के डॉ विवेक चौकसे ने प्रथम इंटरनेशनल कांफ्रेंस GLAFIMSCON में प्राप्त किया द्वितीय स्थान     |     प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज से मिली आर्थिक सहायता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811