Let’s travel together.

विदेशी बाजारों के असर से स्थानीय बाजार में सस्ता होगा तेल

50

इंदौर। मलेशियाई पाम तेल वायदा बाजार में सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सोमवार को वायदा बाजार नरम हो गया। बाजार जून की शुरुआत में निर्यात में गिरावट से प्रभावित था।पाम तेल बोर्ड ने रिपोर्ट दी थी कि आपूर्ति बढ़ने से आगे और गिरावट आ सकती है। आज बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज पर अगस्त डिलीवरी के लिए बेंचमार्क पॉम ऑयल कॉन्ट्रैक्ट दोपहर के ब्रेक तक 30 रिंगिट या 0.89 प्रतिशत फिसलकर 3,337 रिंगिट ($ 722.92) प्रति मीट्रिक टन हो गया।

स्वतंत्र निरीक्षकों ने शनिवार को रिपोर्ट दी थी कि 1-10 जून के लिए मलेशियाई ताड़ के तेल उत्पादों का निर्यात मई के मुकाबले 17.6 प्रतिशत गिर गया। शिपमेंट में भी सीधे तौर पर 16.7 की गिरावट देखी जा रही है। मलेशियन पॉम ऑयल बोर्ड (एमपीओबी) के मिडडे ब्रेक के दौरान जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, मई के अंत में मलेशिया का पाम तेल भंडार चार महीनों में पहली बार अप्रैल से 12.63% बढ़कर 1.69 मिलियन मीट्रिक टन हो गया।एमपीओबी ने कहा कि उत्पादन 26.8% बढ़कर 1.52 मिलियन मीट्रिक टन हो गया, लेकिन निर्यात 0.78% घटकर 1.08 मिलियन टन रह गया।

दूसरी ओर अन्य विदेशी बाजारों पर नजर डाले तो डालियान का सबसे सक्रिय सोया तेल अनुबंध 1.2% चढ़ा, जबकि इसका पाम तेल अनुबंध 0.6% बढ़ा। शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड में सोया तेल की कीमतें 1.1% नीचे थी।ताड़ का तेल संबंधित तेलों में कीमतों के उतार-चढ़ाव से प्रभावित होता है क्योंकि वे वैश्विक वनस्पति तेलों के बाजार में हिस्सेदारी के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। ऐसे में इस सप्ताह की शुरुआत भारतीय बाजारों में भी तेल के कारोबार में मंदी के साथ होती दिख रही है। सोमवार शाम तक भारतीय बाजारों में सोया तेल और पाम तेल के दाम नरम पड़ने की उम्मीद है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811