Let’s travel together.
nagar parisad bareli

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.माधवराव सिंधिया की जयंती मनाई गई

0 541

– माधवराव सिंधिया की प्रतिमा स्थल पर पहुँचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

स्व.माधवराव सिंधिया का जन्म दिवस आज 10 मार्च 2022 को मनाया जा रहा है। शिवपुरी शहर में आज माधो महाराज सिंधिया समारोह समिति द्वारा कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की जयंती सादगी एवं गरिमामई रूप से मनाई जा रही है। समिति के द्वारा गुरुवार को स्थानीय चिंताहरण मंदिर के सामने दो बत्ती चौराहे पर श्रीमंत माधवराव सिंधिया की सौम्य प्रतिमा स्थल पर पहुँचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया की जयंती पर दो बत्ती चौराहे पर स्थित तिकोनिया पार्क में वृक्षारोपण का कार्य समिति के सदस्य सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर तिकोनिया पार्क में 77 पौधे लगाए गए। इस मौके पर मध्यप्रदेश के पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा ने कहा कि स्वर्गीय माधवराव सिंधिया विकास पुरुष थे। क्षेत्र में उनके द्वारा कई विकास कार्य किए गए जिनके कारण उन्हें याद किया जाता है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम द्वारा भी कार्यक्रम को संबोधित किया गया। वही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी ने कहा कि गुना- शिवपुरी के बीच रेल लाइन बिछाए जाने में स्वर्गीय माधवराव सिंधिया का बड़ा योगदान रहा।इस आयोजित कार्यक्रम में समिति के सदस्यों के साथ भाजपा के पदाधिकारियों सहित शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह सहित एसपी राजेश सिंह चंदेल उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811