Let’s travel together.
nagar parisad bareli

स्कूल चलें हम अभियान 16 से शुरू होंगेएम शिक्षामित्र एप से होगी बच्चों व शिक्षकों की उपस्थित दर्ज

34

भोपाल। प्रदेश के पहली से 12वीं तक स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जून को समाप्त हो जाएंगे। स्कूल चलें हम अभियान की शुरुआत 16 जून से होगी। स्कूलों के खुलने की शुरुआत से ही बच्चों व शिक्षकों की उपस्थिति एम-शिक्षामित्र एप के माध्यम से लगाई जाएगी। इस संबंध में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि शमी ने निर्देश जारी कर दिए हैं। अभियान तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में 16 जून से स्कूल खुलेंगे। 16 जून को स्कूल प्रबंधन समिति(एमएमडीसी) की बैठक होगी, 17 जून को बाल सभा का आयोजन किया जाएगा, 19 से 26 जून तक पैरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन किया जाएगा।

प्रमुख सचिव ने साफ कर दिया है कि सत्र की शुरुआत से ही एम शिक्षामित्र एप के माध्यम से बच्चों की व शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी। स्कूल खुलने के पहले साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं। दूसरे व तीसरे चरण के लिए अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे।प्रदेश के सरकारी स्कूल 16 जून से खुलेंगे।इसके लिए शिक्षकों को पांच जून से स्कूल में बुलाकर तैयारियां कराई जा रही हैं, जबकि शिक्षकों का ग्रीष्मावकाश नौ जून तक था।छुट्टी खत्म होने से पहले शिक्षकों को बुला लिया गया है।शिक्षकों को स्कूल से बाहर शाला त्यागी बच्चों को ढ़ूंढ़ने के लिए गृह संपर्क अभियान चलाने के लिए कहा गया है। इसमें शिक्षकों को स्कूल छोड़ चुके बच्चों की पूरी जानकारी विभाग को उपलब्ध करानी है। इसके अलावा स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।कई जिलों में गृह संपर्क अभियान की धीमी गति से चल रहा है।इसे भी जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।वहीं स्कूलों में तैयारियां शुरू कर दी गई है।इसके अलावा स्टेट अचीवमेंट सर्वे प्रारंभ होने वाला है।इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

गणवेश से लेकर किताबों का वितरण किया जाना है

स्कूलों के विद्यार्थियों को गणवेश से लेकर पाठ्यपुस्तकें का वितरण किया जाना है। इसे लेकर भी विद्यार्थियों की संख्या का सत्यापन करना है। साथ ही लैपटाप की राशि का वितरण किया जाना है। इस कारण विद्यार्थियों की संख्या और उनका खाता भी अपडेट करना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811