हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन
प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल 2 जून को उज्जैन आ रहे हैं। वे यहां विक्रम कीर्ति मन्दिर एवं विक्रम विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयन्ती हॉल में आयोजित दो कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा नेपाल के प्रधानमंत्री श्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ का स्वागत करने के लिये महाकालेश्वर मन्दिर जायेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार राज्यपाल श्री पटेल 2 जून को प्रात: 8.15 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 9 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। वे इसके बाद प्रात: 9.45 बजे विक्रम कीर्ति मन्दिर में आयोजित उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। इसके बाद राज्यपाल प्रात: 11.15 बजे महाकालेश्वर मन्दिर पहुंचकर नेपाल के प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद दोपहर 12.30 बजे विक्रम विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयन्ती हॉल में आयोजित तेलंगाना राज्य के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के पश्चात राज्यपाल दोपहर 2.35 बजे दताना हवाई पट्टी से नवसारी गुजरात के लिये रवाना होंगे।