गौठान विरोधी भाजपा मुर्दाबाद के नारों से गूंजा धरसीवा,सैंकड़ो महिलाओं के साथ ब्लॉक कांग्रेस का प्रदर्शन
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
गुरुवार को चरोदा से धरसीवा तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाओं व कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने भाजपा को गौठान विरोधी बताते हुए जोरदार प्रदर्शन किया इस दौरान चरोदा से धरसीवा तक कांग्रेसियों ने “गौठान विरोधी भाजपा मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाये।
दरअसल गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसीवा द्वारा गोठान विरोधी भाजपा के खिलाफ ग्राम पंचायत चरौदा से बस स्टैंड मुख्यालय धरसीवा तक गौठान के अध्यक्ष एवं गौठान समिति के सैकड़ों महिलाओं पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पैदल गोठान विरोधी भाजपा मुर्दाबाद का नारा लगाते एवं प्रदर्शन करते हुए पहुंचे वहां पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा के द्वारा छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी की महत्वपूर्ण योजना गोठान के बारे में एवं गोठान में कार्यरत महिला समिति समूह को कैसे आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है विस्तार से बताया गया तथा गोठान अध्यक्षों एवं महिला समितियों ने भी अपनी संबोधन में बात रखी ।

प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष उधो राम वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा विधायक प्रतिनिधि हर्षित शर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष डालेंद्र वर्मा पिछड़ा वर्ग महामंत्री भावेश बघेल महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मंजू वर्मा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित वर्मा गौठान अध्यक्ष वरिष्ठ ईश्वर बघेल राजू वर्मा रामानंद वर्मा रामचंद्र साहू आशीष वर्मा इरफान खान अमजद खान घनश्याम वर्मा सुरेश साहू भगवानी डहरिया प्रदीप गोस्वामी जोन प्रभारी जयंत साहू सरपंच सुल्ताना वहीदा रामकुमार वर्मा मंटोरा साहू नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनिल बघेल पार्षद गोलू भतरिया डालचंद पाल मीडिया प्रभारी साहिल खान उपाध्यक्ष राजू सायतोड़े रोशन पुरी गोस्वामी इजराफिल खान हामिद रजा सेवाराम साहू रवि लहरी देवेंद्र खेलवार एल्डरमैन मीना चौहान लेखूं वर्मा बबलू खान नासिर खान मेराज बैग मधु वर्मा संजू निर्मलकर सखाराम ध्रुव संतोष निषाद मोती साहू चंद्रिका टंडन गोविंद नेताम अनिल लहरी शारदा ध्रुव लोकेश मिश्रा हृदय साहू आरिफ खान सोहन पुरी गोस्वामी बूटई सुब्रमण्यम कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में गौठान समिति की महिलाएं सम्मिलित हुए