यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
उदयपुरा विधान सभा क्षेत्र के चुनावी समर में सेन समाज के प्रतिनिधि कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र पटेल के पक्ष में गांव गांव जाकर स्वजातीय बंधुओं को कांग्रेस के दिये हुये वचनों को वता रहे हैं ओर 17नवम्वर को कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं केश शिल्पी प्रकोष्ठ के संवाद सेतु कार्यक्रम के तहत उदयपुरा विधान सभा प्रभारी यशवन्त सराठे,एवं पूर्व सेवादल के जिलाध्यक्ष रमेश सराठे, अमरचंद सेन,फुल्ली सराठे, शैलेन्द्र सराठे आदि ने ग्राम नयागांव कला, महेश्वर, केलकच्छ, बरहा, वागपिपरिया, अलीगंज,ऊटिया, घाट बरहा,खुनिया,छवारा,पुआरियापिपरिया,छातेर उदयपुरा,दिघावन के स्वजातीय बंधुओं से संपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी को विजई वनाने की अपील की।