Let’s travel together.

सोशल साइट्स पर देखी वेत्रवती की पीड़ा गंदगी से सराबोर बेतवा पर श्रमदान में पहुंचे शहर के श्रम वीर

0 434

 

गायत्री परिवार की मातृशक्ति ने जानी बेतवा की पीड़ा, एक ट्रॉली से ज्यादा कचरा और गंदगी जीवनदायिनी के आंचल से निकाली गई

विदिशा। शहर की लाइफ लाइन जीवनदायिनी मां बेतवा में फैली अपार गंदगी और चारों ओर फैल रही बदबू से पीड़ित शहर की गायत्री परिवार एवं एस ए टी आई के छात्र-छात्राओं ने मुक्ति धाम सेवा समिति के संयुक्त अभियान में बेतवा श्रमदान में भाग लेकर लगभग एक ट्रॉली से ज्यादा प्लास्टिक की पन्निया और गंदगी बेतवा के आंचल से बाहर निकाली।

मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे के मुताबिक पिछले कई दिनों से बेतवा के पानी मैं लगातार जल स्तर की कमी हो रही है जिसके कारण भारी गंदगी और नाले से छोड़े जाने वाले पानी के कारण पूरा बेतवा का परिसर भारी गंदगी और बदबूदार हवा से परेशान है। इसी के चलते एक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली गई उसके बाद शहर के गायत्री परिवार के साथ एस ए टीआई के छात्र छात्राओं ने मुक्तिधाम संयुक्त अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर जीवनदायिनी मां वेत्रवती के श्रमदान में भाग लिया।

संस्था सचिव मनोज पांडे के मुताबिक इन दिनों बेतवा का संपूर्ण क्षेत्र नदी में हो रही गंदगी के कारण पूरी तरीके से बदबूदार है जिसके कारण लोग बागों को वहां से निकलने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। श्री पांडे के मुताबिक सुबह 6:30 से 8:30 तक मुक्तिधाम से चरण तीर्थ को जाने वाले छोटे पुल के नीचे फैली भारी गंदगी को श्रमवीरों द्वारा साफ किया गया। गायत्री परिवार से जुड़ी सुमन भदौरिया ने कहा कि एक मां की पीड़ा एक मैं और एक स्त्री ही समझ सकती है इसलिए आज हम सभी लोग यहां इकट्ठे होकर सफाई अभियान मैं जुटे हुए हैं। हम लोगों ने यह संकल्प भी लिया है कि अब वेत्रवती में दीपदान भी नहीं करेंगे बल्कि दीपों को बाहर घाट पर ही सजा कर नदी में होने वाली गंदगी को रोकने का कार्य भी।

गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी श्रीराम कटिहार ने कहा कि हम प्रत्येक रविवार को यहां श्रमदान कार्य में आकर बेतवा की सफाई अभियान में मुक्ति धाम सेवा समिति का सहयोग भी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे एस ए टी आई के प्रोफेसर मुकेश आजाद सुमन भदोरिया श्रीराम कटिहार मुकेश श्रीवास्तव धन सिंह कुशवाह हरीश बिजवे व्यापार महासंघ के वरिष्ठ मंत्री राजीव जैन गट्टू विमलेश सक्सेना संतोष गुप्ता राकेश प्रजापति दिनेश सक्सेना हरिओम विश्वकर्मा श्रीमती विजय श्रीवास्तव श्रीमती संध्या कपूर सुषमा विश्वकर्मा रजनीश यादव रश्मि द्विवेदी मुक्ता भदोरिया सहित एसएटीआई के सौम्या गुप्ता मुस्कान नंदिता श्रीवास्तव खुशबू अहिरवार गायत्री बालपांडे श्रद्धा निगवले रोहन डोबले अभिषेक साहू लोकेंद्र सिंह चौहान ईशान ताम्रकार सानिल घोष आर्यन ताम्रकार अंशुल सोलंकी स्वास्तिक खरे धर्मेंद्र आदि खास तौर से मौजूद रहे।

न्यूज सोर्स-मनोज पांडे सचिव मुक्ति धाम सेवा समिति
विदिशा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811