Let’s travel together.

कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग

0 168

 सुरेन्द्र जैन धरसीवा

धरसीवा क्षेत्र में मुख्यालय सहित सांकरा सिलतरा धनेली में कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग अवैध कालोनी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा सस्ते में कृषि भूमि खरीदकर अवैध प्लाटिंग करने वाले लोग जरूरतमंदों को सड़क बिजली पानी हर सुविधा मुहैया कराने का झांसा देकर प्लाट बेंच देते हैं लेकिन बाद में प्लाट खरीदकर मकान बनाने वाले समस्याओं से जूझते रहते हैं।

ताजा मामला मुख्यालय धरसीवा के वार्ड क्रमांक 1 का है जहां कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर सड़क बिजली पानी की सुविधा उपलब्ध कराने का झांसा देकर जरूरत मन्दों को महंगे दाम में बेंच तो दिया लेकिन मकान बनाकर रह रहे मकान मालिक अब मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेसान हैं और ग्राम पंचायत में पहुचते रहते हैं।कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग को लेकर क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि वह तहसीलदार से इस मामले में उचित कार्यवाही करने बोलेंगी विधायक ने क्षेत्र के लोगो से भी अपील की है कि वह अवैध प्लाटिंग वालों के झांसे में न आएं। ग्राम पंचायत उपसरपंच का कहना है कि अवैध प्लाटिंग करने वाले तो झांसा देकर प्लाट बेंचकर चलते बने लेकिन अवैध प्लाटिंग में मकान बनाने वाले अब ग्राम पंचायत में आकर अपनी समस्याएं बताते हैं.इस मामले में धरसीवा तहसीलदार से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं     |     भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न     |     अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह     |     चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच,चार क्रेशर सील     |     महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया     |     भंडारण की व्यवस्था नहीं, खरीदी में देरी, गेहूं-चना औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर किसान     |     पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811