Let’s travel together.

मैथिल ओझा समाज की महिला समाज सेवियों ने पक्षियों के लिए पानी के सकोरे रख वन्य प्राणी संरक्षण का संदेश दिया

0 163

 

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

गुना जिले में मैथिल ओझा समाज की महिलाओं ने अनूठी पहल शुरू की है जहां गुना शहर में पानी नहीं मिलने के कारण पक्षी दिखना कम हो गए हैं वही इस और ध्यान देते हुए समाज की महिलाओं ने पक्षियों के लिए पानी के सकोरे विभिन्न कॉलोनी के घरों में रखवाए साथ ही जनसंपर्क कर लोगों से आग्रह किया कि वह रोज सकोरे में पक्षियों के लिए दाना और पानी अवश्य रखें । ओझा समाज की महिलाएं इस तरह के कल्याणकारी कार्य आए दिन करती रहती हैं इसी क्रम में भीषण गर्मी में उन्होंने जानवरों का ख्याल रखते हुए सभी समाज जन से अपील की है कि सभी अपने अपने सामर्थ्य अनुसार अपने आसपास व सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए व अन्य जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था अवश्य करें। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही समाजसेवी श्रीमती रजनी ओझा ने बताया कि वर्तमान पर्यावरण की विकट स्थिति को देखते हुए समाज के हर व्यक्ति को जागरूक होना पड़ेगा और इस दिशा में एकजुट होकर कार्य करना होगा, हम लोग पहले भी समाज कल्याण के कार्य करते आये हैं और आगे भी समाज उत्थान एवं पर्यावरण संरक्षण एवं वन्य प्राणी संरक्षण के कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम मे अनेक संख्या में समाज की गणमान्य महिलाएं जिनमें सरिता मथुरिया, सुनीता झा, लक्ष्मी सी एम, रितु ओझा, रेखा ओझा, ज्योति ओझा, उमा ओझा, लक्ष्मी ओझा, संतोष ओझा, अनुराधा ओझा, गायत्री ओझा, भावना मथुरिया, सुमन ओझा, संगीता ओपी झा, प्रेरणा ओझा, रानी ओझा, पूजा ओझा, कु. संजना ओझा आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811