Let’s travel together.

आयल डिपो में पार्किंग बंद होने से टैंकर संचालक नाराज आपूर्ति बंद करने की दी चेतावनी

108

भोपाल। शहर के भौंरी बकानिया स्थित आयल डिपो में पार्किंग बंद होने से टैंकर संचालक नाराज हो गए हैं। उन्होंने पार्किंग पुन: शुरू करने की मांग करते हुए पेट्रोल -डीजल की आपूर्ति बंद करने की चेतावनी दी है। इसको लेकर मप्र टैंकर वर्क्स एसोसिएशन ने डिपो प्रबंधन और कलेक्टर को पत्र भी लिखा है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने बताया कि भौंरी बकानिया डिपो से भोपाल शहर समेत विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति होती है। करीब 400 टैंकरों की हर दिन आवाजाही रहती है। यदि 29 मई तक पार्किंग चालू नहीं की जाती है तो 30 मई से वह धरना देकर आपूर्ति बंद कर देंगे।

पार्किंग में खड़े होते थे टैंकर

एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने बताया कि पहले पार्किंग के अंदर खाली एवं भरे टैंकर खड़े होते थे। कुछ महीने से डिपो की पार्किंग के अंदर टैंकरों को खड़ा नहीं करने दिया जा रहा है। इससे पेट्रोल, डीजल और एथनाल के टैंकर सड़क किनारे ही खड़े रहते हैं। इस कारण कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है। इसलिए पार्किंग के

अंदर टैंकर खड़े करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

पार्किंग के अलावा यह समस्या भी

उन्होंने बताया कि डिपो पर पार्किंग के अलावा शौचालय और पीने की पानी भी समस्या बरकरार है। इसके लिए हमारे कर्मचारियों का काफी परेशान होना पड़ता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पशुओं के प्रति क्रूरता से परिवहन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर एक सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत, गौशालाओं के बावजूद नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर गड्ढों का जाल, हादसों का बढ़ा खतरा     |     सूखा करार मे बाहरी महिलाओं से देह व्यापार से नाराज ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन     |     सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811