Let’s travel together.

यूपीएससी परीक्षा में मध्य प्रदेश के युवाओं मारी बाजी सतना की स्वाति को 15 वीं रैंक

48

 भोपाल। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणाम जारी कर दिए हैं, जिसमें मध्य प्रदेश के युवाओं ने बाजी मार ली है। सतना जिले की स्वाति शर्मा ने इसमें 15वीं रैंक हासिल की है। स्वाति मैहर तहसील के भटनवारा गांव की निवासी हैं और इनके पिता मैहर में ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। वहीं धार की संस्कृति सोमानी ने 49वीं रैक हासिल की है। जबलपुर में चेरीताल निवासी सुजीत जैन की बेटी सृष्टि जैन ने 165वीं रैंक हासिल की है।

प्रशासनिक सेवा के जुनून से संस्कृति बनी टापर

धार,बदनावर। बदनावर की संस्कृति सोमानी को आईएएस बनने का जुनून इतना हावी था कि उसके आचरण और व्यवहार में इसकी झलक दिखती थी। विगत दो सालों से वो प्रशासनिक सेवाओं की जमकर तैयारी कर रही थी। इस वर्ष आल इंडिया रैंकिंग में 49 वां स्थान प्राप्त किया है। उसका आईएएस अधिकारी बनने का सपना पूर्ण हो गया है वह नगर की पहली आईएएस अधिकारी होगी।

धार भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी व किरण सोमानी की पुत्री संस्कृति ने यहां निजी विद्यालय से कक्षा 12 तक अध्ययन किया। संस्कृति सोमानी बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है। शैक्षणिक, सामाजिक सांस्कृतिक और खेलकूद की प्रत्येक गतिविधियों में भाग लेती थी और शुरू से इनका लक्ष्य था कि मैं आल इंडिया सर्विस में पद प्राप्त करूं। उसके बाद कोटा में पढ़ाई करते हुए आईआईटी बनारस में सिलेक्ट हुई। आईआईटी की पढ़ाई के बाद अच्छा खासा पैकेज इनके पास था। किंतु संस्कृति ने आईएएस को ही प्राथमिकता देते हुए दिल्ली में यूपीएससी परीक्षा की तैयारियां में जुट गई।

एचडीएफसी बैंक में आफिसर के पद पर रहते हुए आईएएस की पढ़ाई करती रही। गत वर्ष साक्षात्कार में चूकने के बाद भी उसने हिम्मत नही हारी और पुनः तैयारियों में जुट गई। इसी का परिणाम रहा कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के मंगलवार को सिविल सर्विस एग्जाम 2022 के घोषित परिणाम में संस्कृति को आल इंडिया लेवल पर 49 वीं रैंक प्राप्त हुई। अब जाकर उसका आईएएस बनने का सपना हुआ। आईएएस बनने पर यहां आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी गई

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     वन विभाग की बड़ी कार्यवाही भूसा बनाने वाली मशीन ट्रैक्टर ट्राली जप्त     |     सतगुरु पब्लिक स्कूल शहडोल की पूर्व छात्रा सिमरन साहू ने रचा इतिहास     |     सिलवानी वन परिक्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, सागौन चिरान के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार     |     आसमान से गिरी भारी वस्तु, मकान में हुआ विस्फोट, मकान क्षतिग्रस्त, एक महिला घायल     |     पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बंद को पूर्ण समर्थन, गलियों में भी दुकानें बंद     |     खेतो में नरबाई जलाने को लेकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा हुए सख्त, लापरवाह 26 किसानों पर एफआईआर दर्ज     |     नरवाई की आग ने मचाई तबाही, टपरे सहित दो मवेशी जलकर राख     |     पहलवामा हमले ने झकझोरा देश को: हर ओर शोक, निंदा और आक्रोश     |     बेगमगंज में  भूसा खरीदी केंद्र में लगी आग, करीब 5 लाख का भूसा जलकर हुआ खाक      |     जान जोखिम मे डाल रेलवे लाइन पार कर स्कूल के हेडपंप कई लाते हे ग्रामीण पानी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811