Let’s travel together.
nagar parisad bareli

ऑपरेशन गंगा ::अब तक 17 हजार भारतीयों लोगों को निकाला गया,ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर दी जानकारी

0 350

नईदिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा कि ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीयों को बुखारेस्ट से आठ, बुडापेस्ट से पांच, सुसिआवा से दो, कोसेस से एक और रेजेजॉ से तीन उड़ानों में लाए गए। ये उड़ानें दिल्ली, मुंबई, हिंडन आदि एयरपोर्ट पर उतरीं।
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा कि ऑपरेशन गंगा के तहत बृहस्पतिवार को भारतीयों को बुखारेस्ट से आठ, बुडापेस्ट से पांच, सुसिआवा से दो, कोसेस से एक और रेजेजॉ से तीन उड़ानों में लाए गए। ये उड़ानें दिल्ली, मुंबई, हिंडन आदि एयरपोर्ट पर उतरीं। एडवायजरी जारी होने के बाद से ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक 17,000 भारतीयों को यूक्रेन से निकाला जा चुका है।
रूस-यूक्रेन के बीच जंग में हजारों विदेशी नागरिक फंस गए हैं। इसमें कई भारतीय भी शामिल हैं। हालांकि, भारत सरकार की ओर से यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा शुरू किया गया है। यूक्रेन के सभी शहरों में गोलीबारी के बीच भारत सरकार ने पोलैंड, स्लोवाकिया, हंगरी और रोमानिया से विशेष उड़ानें शुरू की हैं। इसके तहत यूक्रेन बॉर्डर से लोगों को निकाला जा रहा है।

ऑपरेशन गंगा के तहत जल्द से जल्द भारतीय छात्रों को यूक्रेन से निकालने के लिए वायु सेना की भी मदद ली गई है। शनिवार को वायु सेना ने अपने एक ट्वीट में बताया कि, उसने अब तक 11 उड़ानें छात्रों के लिए भेजी हैं। इनसे 2,226 यात्रियों को भारत लाया गया है। वहीं 26 टन राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है।

यूक्रेन में भारतीय दूतावास द्वारा एक ट्वीट में कहा गया कि, पिसोचिन शहर में फंसे सभी भारतीयों को निकाल लिया गया है। शनिवार को यहां दूतावास की ओर से बसें भेजी गई थीं। भारत सरकार अब सूमी में फंसे भारतीयों को निकालने का प्रयास कर रही है।

भारत सरकार ने रूस के रास्ते भी भारतीय छात्रों को निकालने के लिए रूसी अधिकारियों से बातचीत की थी। इसके बाद रूस की ओर से बयान जारी किया गया था कि, भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए 130 रूसी बसें लगाई गई हैं। इसके जरिए भारतीयों को रूस की सीमा में लाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811