Let’s travel together.

रेल्वे बंगलापारा में हुये बलवा मामले के फरार तीन और आरोपित गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने भेजा रिमांड

79

रायगढ़: पुलिस ने रेल्वे बंगलापारा में बलवा मारपीट मामले के महिला आरोपित – बेबी यादव, कुसुम ठाकुर और आदित्य उर्फ राजू श्रीवास को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

मारपीट, बलवा की घटना को लेकर 16 मार्च रेल्वे कालोनी बंगलापारा के जितेश सोनकर पिता धीरू सोनकर (उम्र 22 वर्ष) द्वारा आरोपी विशाल ठाकुर और उसके भाई राजू श्रीवास , बाबू ठाकुर और बहन कुसुम ठाकुर, बेबी यादव के विरूद्ध एक राय होकर घर अंदर घुसकर मारपीट और मोटर सायकल को तोड़ फोड़ करने का रिपोर्ट दर्ज कराया गया था । रिपोर्टकर्ता जितेश सोनकर ने बताया कि 09.03.2023 को रात्रि करीब 09:30 बजे बेबी यादव और कुसुम ठाकुर घर के पास आये और पत्नि अंजली ध्रुव को गाली गलौच कर दरवाजा को ठोक रहे थे । हल्ला गुल्ला सुनकर बाहर निकला तो देखा राजू श्रीवास, बाबू ठाकुर विशाल ठाकुर बाहर में खड़े मैं बाहर निकला तो देखा वहां पर राजू श्रीवास, बाबू ठाकुर, विशाल ठाकुर बाहर में खडे थे, बाहर निकला तो वे गंदी गंदी गाली देकर मारपीट करना शुरू कर दिये।

बीच बचाव करने मामा जीवन बोले और हितेश सोनकर भी बाहर निकले तो उनके साथ भी हाथ डंडा , हथियार से मारपीट करने लगे आरोपिया- बेबी यादव, कुसुम ठाकुर, राजू श्रीवास, बाबू ठाकुर व विशाल ठाकुर पर धारा 147, 294, 506, 323 आईपीसी धारा 452, 427 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । फरार आरोपियों में बेबी यादव पति सुभाष यादव उम्र 30 साल निवासी टीवी टावर थाना चक्रधर नगर, कुसुम ठाकुर पति भी ठाकुर उम्र 28 साल निवासी रेलवे बंगला पारा थाना कोतवाली, आदित्य श्रीवास्तव उर्फ राजू पिता प्रहलाद श्रीवास उम्र 22 साल निवासी कलमीडिपा ईला माल के पीछे रायगढ़ को पकड़ा गया है जो मारपीट, बलावा में शामिल थे । तीनों आरोपियों को बलवा के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के साथ प्रधान आरक्षक दिग्विजय वैष्णव एवं पेट्रोलिंग स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811