Let’s travel together.

TODAY-राशिफल 13 फरवरी 2022

0 55

मेष-कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। दांपत्य संबंधो में सामंजस्य बढ़ेगा। नए मित्र बन सकते हैं। कला और स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को पुरस्कार मिल सकता है। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर लेंगे।

वृष-आज प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच अपना मनोबल बनाकर रखें। वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में कोई शादी-विवाह जैसा कार्यक्रम हो सकता है। प्रेमी जन के साथ आप एकान्त में समय बिता सकते हैं। नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करेंगे।

मिथुन-आज भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। व्यापार में विस्तार कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में संदेह की भावना को न आने दें। व्यापार में डूबी हुई रकम आपको प्राप्त हो सकती है। बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

कर्क-आज बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़ा चिन्तित रहेंगे। सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। अपनी बात मनवाने के लिए जिद्द न करें। अनावश्यक धन खर्च होने से थोड़ा परेशान रहेंगे। आज बच्चों के साथ समय अवश्य बितायें।

सिंह-आज कारोबार में अपेक्षा से बेहतर धन लाभ होगा। अविवाहित जातकों का विवाह तय हो सकता है। दोस्तों के साथ आप पार्टी कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को जनता के बीच काफी अच्छा समर्थन मिलेगा।

कन्या-आज व्यसन और नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों की तरह आप आकर्षित हो सकते हैं। तकनीक से जुड़े कार्यों में परेशानी होगी। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले आप उसकी पूरी जानकारी ले लें।

तुला-आज रुके हुए कार्य आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। ऑफिस का माहौल अनुकूल रहेगा। प्रेमी जन से आपको उपहार मिल सकता है। छात्र अपने करियर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। नए कोर्स में प्रवेश लेने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिक-आज परिवार में किसी मामले को लेकर तनाव का माहौल रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। सोशल मीडिया पर सावधानी पूर्वक पोस्ट करें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना उचित नहीं है।

धनु-आज प्रेम विवाह के लिए परिवार की सहमति मिल सकती है। कारोबार में बड़ा ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। उच्च अधिकारियों से आपके रिश्ते मजबूत होंगे। उधार दिया हुआ धन वापस प्राप्त होगा। हास्य और व्यंग्य के द्वारा लोगों का मनोरञ्जन करेंगे।

मकर-आज बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। आज जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूरे करेंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। शोध कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। ऐश्वर्य के संसाधनों में धन खर्च कर सकते हैं।

कुंभ-आज पति-पत्नी के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। रिश्तेदारों के यहां मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। धर्म-कर्म में आप काफी रुचि लेंगे। कला और संगीत के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। दिन काफी अच्छा रहेगा।

मीन-आज का दिन काफी उदासीन रहेगा। बिना मन के कोई काम न करें। हृदय रोगियों को समस्या हो सकती है। बच्चे पढ़ाई को लेकर थोड़े निराश हो सकते हैं। दूसरों की गारंटी न लें। मन में असुरक्षा की भावना रहेगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

TODAY :: राशिफल शनिवार 27 जुलाई 2024     |     जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की तैयारियों के लिए कार्यशाला आयोजि     |     सांची के शमशान को नही मिल सकी सडक,दलदल से होकर गुजरती हे शवयात्राएं     |     पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात झा के निधन से भाजपा संगठन में शोक की लहर: अपूरणीय क्षति, अनमोल योगदान की सदैव रहेगी स्मृति     |     महामाया चौक सहित, कई कलोनियों में जलभराव, बीमाऱी हुई लाइलाज,विधायक जी के निवास के आसपास भी जलभराव     |     नाले में अधिक पानी आने से ऑटो बह गया चालक ने कूद कर बचाई जान,विद्यार्थियों को स्कूल छोड़कर वापस आ रहा था ऑटो     |     बाग प्रिंट कला: मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर,श्रीमती सिंधिया ने मध्यप्रदेश के हस्तशिल्पियों को सराहा     |     पौधे लगाने के बाद बची पॉलीथिन थेली को एकत्र कराकर बेचने से प्राप्त राशि से पौधों की रक्षा के लिए खरीदेंगे ट्री गार्ड     |     उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने श्री प्रभात झा के निधन पर व्यक्त किया शोक, कहा राजनैतिक जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति     |     कांजी हाउस में 3 दिन भूख से तड़प करीब सौ गौवंश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811