सुरेन्द्र जैन धरसींवा
गौठानो को लेकर चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने भाजपाइयों को आड़े हाथों लिया है।धरसीवा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में गौठानो में भाजपा नेताओं के पहुचने ओर गौठानो पर सवाल उठाने के बाद क्षेत्रीय विधायक श्रीमती शर्मा ने गौठान ओर गौशाला में अंतर बताया ओर भाजपा शासन में अनुदान प्राप्त गौशालाओं में हुई गायों की मौत की घटनाओँ की तरफ ध्यान दिलाते हुए कहा की भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है और गौठान व गौशालाओं में क्या अंतर होता है यह भी मालूम नहीं है।