Let’s travel together.

कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करेंगे BTS V सिंगर ने पोस्ट शेयर कर किया कंफर्म

67

 फ्रांस में चल रहा कान्स फिल्म फेस्टिवल इस समय काफी सुर्खियां बटोर रहा है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सभी सितारे अपने तरह-तरह के लुक के साथ रेड कारपेट पर जलवा बिखेर रहे हैं। हाल ही में कई सारे बॉलीवुड स्टार्स के लुक देखने को मिले हैं। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि कोरियन बैंड बीटीएस के सदस्य वी यानी किम तेह्युंग कान्स 2023 में अपना डेब्यू करने वाले हैं। हालांकि काफी अफवाहें आ रही थी कि बीटीएस वी कान्स का हिस्सा बनने वाले हैं। लेकिन अब सिंगर ने खुद ही इस बात को कंफर्म कर दिया है।

बीटीएस वी का कान्स डेब्यू

दरअसल बीटीएस वी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टि की है कि वे कान्स 2023 में हिस्सा लेने वाले हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सेलिन द्वारा भेजे गए इनविटेशन को शेयर कर इस बात को कंफर्म किया है कि वे इस साल अपना कान्स डेब्यू करने वाले हैं। तेह्युंग अपने शानदार स्टाइल और ग्लैमर से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। अब देखना ये काफी दिलचस्प होगा कि वे अपने कान्स रेड कारपेट के लिए कौन सा लुक रखेंगे। वी कान्स में मौजूद कई एक्टर और डायरेक्टर से मुलाकात करने वाले हैं।

ब्लैकपिंक की जैनी भी होंगी शामिल

वी ने हमेशा ये कहा है कि वे सिंगिंग के अलावा अपने एक्टिंग करियर को भी आगे बढ़ाना चाहते हैं। इतना ही नहीं साउथ कोरियन गर्ल बैंड ब्लैकपिंक जेनी किम भी कान्स 2023 में शामिल होने वाली हैं। जेनी अपकमिंग ड्रामा हॉलीवुड सीरीज The Idol की कास्ट के साथ इस इवेंट में शामिल होंगी। साथ ही कैनेडियन सिंगर The Weeknd भी रेड कारपेट पर सबके साथ दिखाई देंगे। इन सबके अलावा कई कोरियन सिंगर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना रेड कारपेट डेब्यू करने वाले हैं। वहीं कोरियन एक्टर Song Joong-ki भी अपनी फिल्म Hopeless के लिए अपना रेड कारपेट डेब्यू करने वाले हैं।

बीटीएस का वर्कफ्रंट

बीटीएस वी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे अपने अपकमिंग सोलो एलबम पर काम कर रहे हैं। जो कि तीसरे क्वार्टर 2023 में रिलीज होने की उम्मीद की जा रही है। कुछ समय पहले ही वी ने रिकॉर्डिंग स्टूडियो से फोटोज शेयर की थी, जिसे देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। वहीं बीटीएस बैंड की बात करें तो फिलहाल इसके सदस्य सोलो एक्टिविटीज पर ध्यान दे रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि साल 2025 में सभी सदस्य साथ में अपना कमबैक करने वाले हैं

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811