सुरेन्द्र जैन धरसींवा
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसीवा के द्वारा ब्लॉक मुख्यालय धरसीवा के शहीद स्मारक में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि आतंकवाद विरोध दिवस के रुप में माल्यार्पण एवं तिलक लगाकर मनाया गया और श्रद्धांजलि देते हुए आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए शपथ लिया गया।

इसमें मुख्य रुप से धरसीवा विधानसभा विधायक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा जी, महिला ब्लॉक अध्यक्ष मंजू वर्मा, नगर पंचायत कुरा अध्यक्ष डालेंद्र वर्मा,सरपंच सुल्ताना वहीदा, मीडिया प्रभारी साहिल खान, लेखू वर्मा, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र खेलवार, कोषाध्यक्ष रवि लहरी, नारद, मोहन, सुदामा, दीपक वर्मा, अमजद खान, सेवाराम, संदीप नेताम, ईश्वर निषाद, जलील, लोकेश मिश्रा एवं कांग्रेस के सभी पदाधिकारी सदस्यगण उपस्थित हुए|