शिवलाल यादव रायसेन
आबकारी विभाग के अमले ने नर्मदा तट स्थित अलीगंज गांव से देसी शराब का अवैध परिवहन करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया।इस युवक के पास से 63 लीटर देशी शराब जब्त की गई है।आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
आबकारी निरीक्षक विभाग के सहायक आयुक्त पंकज कुमार तिवारी, आबकारी निरीक्षक बरेली राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि अलीगंज गांव में आरोपी हप्पू उर्फ भवानी प्रसाद पुत्र केशर सिंह धाकड़ 38 साल को पकड़ा है।जिसके पास मिले दो झोलों में 350 पाव सहित 63 लीटर देशी शराब जब्त की है। जब्त शराब का बाजार मूल्य 22750 रुपए है।