-प्रवेश-पत्र में माधव आर्ट्स कॉलेज का पता गलत प्रिंट हुआ
-माधव आर्ट्स कॉलेज का सही पता राम जनार्दन मन्दिर के सामने है, परीक्षार्थियों से सही पते पर पहुंचने की अपील
हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन
प्रभारी अधिकारी कलेक्टर कार्यालय जगदीश मेहरा ने बताया कि राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा की परीक्षा 21 मई को प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर में 2.15 से 4.15 बजे तक दो सत्रों में आयोजित की गई है। म.प्र. लोक सेवा आयोग से जारी किये गये प्रवेश-पत्र में माधव आर्ट्स कॉलेज उज्जैन का पता (देवासगेट) गलत प्रिंट हो गया है। माधव आर्ट्स कॉलेज का सही पता राम जनार्दन मन्दिर के सामने है। प्रभारी अधिकारी ने परीक्षार्थियों से सही पते पर समय पर पहुंचने की अपील की है। इस सम्बन्ध में लोक सेवा आयोग को भी सूचना दे दी है।