Let’s travel together.

उज्जैन में चला गुंडा माफिया अभियान,06 बदमाशो के अतिक्रमण तोड़े गए

0 128

हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार उज्जैन में आज गुंडा माफिया अभियान चलाया गया।उक्त संपूर्ण कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा ड्रोन से एवं हाई राइज व्यवस्था से पूरे क्षेत्र की निगरानी की गई ।जिले में 6 अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने वाले बदमाशों के अवैध अतिक्रमण हटाए गए , और 3 बदमाशों के अवैध अतिक्रमण को नगर निगम की सहायता से नाप कराई गई।


सर्वप्रथम पुलिस कंट्रोल रूम पर पुलिस , प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों की समस्त टीमों को ब्रीफ किया गया उसके पश्चात अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई ।उक्त 6 बदमाशों में से एक बदमाश है जिसके द्वारा 9 वर्ष की बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना भी कारित की गई थी उसके अवैध निर्माण को हटाया गया।
कार्रवाई में सर्वप्रथम मुनादी कराकर आपराधिक तत्वों को मैसेज दिया गया की वो अपने अपराध करना छोड़ दें नहीं तो सख़्त कार्यवाही की जाएगी तत्पश्चात संपूर्ण कार्रवाई संपादित की गई।उक्त कार्रवाई में पुलिस के लगभग डेढ़ सौ अधिकारी कर्मचारी एवं नगर निगम और राजस्व की टीमें शामिल थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811