मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज में महिला डॉक्टर नहीं होने से मरीजों को दिक्कत हो रही है। यहां प्रसव संबंधी आने वाली मरीजों को स्टॉफ नर्सों के भरोसे रहना पड़ रहा है। इनमें गंभीर हालत वाली मरीजों को भोपाल रेफर कर दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर समुचित इलाज न होने पर मरीज जिला अस्पताल की तरफ रुख करते हैं उनका वहा मुकम्मल इलाज हो सकेगा, दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 4 नर्स उपलब्ध है इनमें से एक नर्स छुट्टी पर है एक स्टाफ नर्स को रोज आठ-आठ घंटे के शिफ्ट में तैनात किया जा रहा है। हालांकि यह उन्हीं मरीजों को संभाल पा रही हैं, जिनका सामान्य प्रसव हो सके। गंभीर हालत वाली महिलाओं को भोपाल या रायसेन रेफर करना पड़ रहा है। 2 महीने पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज में डॉ तृप्ति भारद्वाज ड्यूटी करती थी मगर उनकी 2 महीने पहले सांची स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी लगा लगा दी गई है अब दीवानगंज स्वास्थ्य केंद्र के आसपास 25 गांव की महिलाओं के इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है पहले डॉ तृप्ति भारद्वाज के होने पर आसपास के गांव की महिला लेडी डॉक्टर होने के नाते प्राथमिक स्वस्थ केंद्र दीवानगंज में आती थी पर उनके दूसरी जगह ड्यूटी करने पर महिलाओं को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है इन दिनों कोई महिला चिकित्सक यहां उपलब्ध नहीं हैं। इस वजह से प्रसव से संबंधित मरीजों के इलाज में कठिनाई हो रही है। गंभीर मरीजों को भोपाल या रायसेन रेफर करना पड़ रहा है। कई ग्रामीणों की मांग है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज में एक लेडी डॉक्टर का होना बहुत जरूरी है ताकि आसपास के क्षेत्र की महिलाओं को इलाज मिल सके
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।