मंडीदीप रायसेन। मंडीदीप नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 25 वी डी बी कॉलोनी में श्रीमति कमल गणेश द्वारा प्रधानमंत्री आवास का लाभ लिया गया था वही श्रीमती कमल गणेश का दो मंजिला मकान वार्ड नंबर 10 में है इसके बाद भी उनके द्वारा शपथ पत्र में आवास ना होने की जानकारी देकर आवास का लाभ ले लिया। जिसके बाद शिकायत होने पर नगर पालिका ने जांच की तो जांच में तथ्य सही पाए गए। जिसके बाद 2 बार मंडीदीप नगर पालिका द्वारा नोटिस जारी कर 2 लाख की राशि जमा करने को नोटिस जारी किया इसके बाद भी पैसा जमा नहीं किया गया। इसके पश्चात आप मंडीदीप नगर पालिका द्वारा अंतिम नोटिस जारी कर 7 दिन में पैसा जमा करने को कहा है यदि श्रीमति कमल गणेश द्वारा पैसा जमा नहीं किया जाता तो कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
इनका कहना है
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ऐसे लोगों को मिलना चाहिए जिनको आवास की आवश्यकता हो ना कि ऐसे लोगों को जिनके पास पहले से मकान हो यह एक गंभीर लापरवाही है आवास योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है गरीबों को नहीं अमीरों को लाभ दिया जा रहा है
रामभरोस विश्वकर्मा शिकायतकर्ता
