Let’s travel together.

निकाल दो मेरे हाथ की 2 उंगलियां’, शख्स को हुई अजीब बीमारी, डॉक्टर भी चौंक गए

0 82

दुनिया में न जाने कितनी तरह की बीमारियां हैं, जिसमें से कुछ के बारे में तो इंसान जानते तक नहीं हैं, क्योंकि वो बीमारियां लाखों-करोड़ों लोगों में से किसी एक को होती हैं. कभी-कभी तो डॉक्टर भी चौंक जाते हैं, क्योंकि उन्होंने भी पहले कभी वैसी बीमारियों का सामना नहीं किया होता है. अब आप ही सोचिए कि अगर आपके पास कोई इंसान आए और आपसे कहे कि उसके हाथ की उंगलियां काट दीजिए, तो आपको कैसा महसूस होगा? जाहिर है आप चौंक जाएंगे. कनाडा के एक डॉक्टर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ.

दरअसल, क्यूबेक शहर का रहने वाला एक शख्स डॉक्टर के पास पहुंचा और उनसे अपने बाएं हाथ की चौथी और पांचवीं उंगली को परमानेंट निकाल देने के लिए कहा, क्योंकि उसे लगा कि वो उंगलियां उसके शरीर में हैं ही नहीं. ऑडिटी सेंट्रल नामक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, लावल यूनिवर्सिटी में मनोचिकित्सा विभाग की डॉ. नादिया नादेउ ने हाल ही में एक अज्ञात मरीज के बारे में एक केस रिपोर्ट पब्लिश की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो मरीज बचपन से ही दर्दनाक विचारों का अनुभव कर रहा था. उसे ऐसा महसूस हो रहा था कि उसके बाएं हाथ की आखिरी दो उंगलियां उसके शरीर में नहीं थीं.

परिवार को भी नहीं थी जानकारी

डॉ. नादिया ने बताया कि मरीज ये सोच-सोचकर पागल हुआ जा रहा था कि उसकी दोनों उंगलियां सड़ रही हैं या जल रही हैं. सबसे अजीब बात ये थी कि उसने शर्मिंदगी की वजह से अपनी इस गंभीर समस्या के बारे में अपने परिवार को भी नहीं बताया था, लेकिन वो हमेशा ही ये सोचता रहता था कि वो खुद ही अपनी उन उंगलियों को हटा देगा.

क्या है ये अजीब बीमारी?

डॉ. नादिया के मुताबिक, वह मरीज बॉडी इंटीग्रिटी आइडेंटिटी डिसऑर्डर (बीआईआईडी) नाम की बीमारी से पीड़ित था. यह एक अत्यंत ही दुर्लभ स्थिति है, जिसमें मरीज को विकलांग होने की तीव्र और लगातार इच्छा होती रहती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सालों पहले एक बिल्कुल स्वस्थ महिला को भी यही समस्या थी. वो अपनी कमर से नीचे का हिस्सा लकवाग्रस्त होने का सपना देखती थी और एक लकवाग्रस्त इंसान की तरह जीवन जीती थी, जिसमें वो व्हीलचेयर पर घूमती थी और किसी लकवाग्रस्त व्यक्ति की तरह पैरों में लोहे की रॉड बांध ली थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811