Let’s travel together.

BJP बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक

0 64

सुरेन्द्र जैन धरसींवा रायपुर

भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यतया हाल ही में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा घोषित दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाली बेटियों का सम्मान करने की बात को रखा गया इसके अतिरिक्त कल रात्रि आए छत्तीसगढ़ पीएससी में उत्तीर्ण होकर अच्छे पदों में नियुक्त होने वाली बेटियों के सम्मान के भी कार्यक्रम को आयोजित करने की बात कही गई।

बैठक की शुरुआत में छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी  विभा राव(बिलासपुर) ने अपना मार्गदर्शन दिया तथा कार्यक्रम के रोड मैप पर प्रकाश डाला, प्रत्येक जिले में कार्यक्रम प्रभारी बनाकर इस कार्यक्रम को गर्व और हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने की बात कही।उन्होंने यह भी कहा की बेटियों के साथ माता-पिता का भी सम्मान होना चाहिए ताकि समाज भी ऐसे सम्मान को देखकर अपनी बेटियों को आगे बढ़ाएं।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश संयोजक श्री अंजय शुक्ला (रायपुर) ने इस कार्यक्रम के विषय में अपना मार्गदर्शन दिया।साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी बेटियां जो केवल पढ़ाई के क्षेत्र में ही नहीं अपितु प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं उनका सम्मान होना चाहिए।आगामी महीने में राज्य स्तर पर एक बड़े कार्यक्रम को आयोजित करने के बारे में भी बात की गई तथा इसे किस प्रकार से करना है इस पर चर्चा की गई।छत्तीसगढ़ राज्य में इस बार विधानसभा चुनाव होने वाले हैं श्री अंजय शुक्ला  ने कहा की इस बार सत्ता परिवर्तन की नींव प्रदेश की महिलाएं ही रखेंगे क्योंकि भूपेश बघेल सरकार ने प्रदेश की बेटियों के साथ ही सर्वाधिक अन्याय किया है।

आभार प्रदर्शन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अजय तिवारी (दुर्ग) ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंजी. शिखा तिवारी शर्मा(जांजगीर चाम्पा) ने किया।
इसके अतिरिक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ संध्या तिवारी(रायपुर),प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुराधा शुक्ला(जांजगीर),बिलासपुर जिला संयोजक सीमा पांडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ एनसी नंदे(रायगढ़),दुर्ग जिला संयोजक बानी सोनी,दुर्ग जिला सह संयोजक विद्या नामदेव,रायपुर ग्रामीण संयोजक राघवेंद्र साहू ने भी कार्यक्रम से संबंधित अपने पक्ष रखे।
तथा बैठक में महासमुंद जिला संयोजक अलका चंद्राकर,झाँकराम चौधरी,पदमनी जी,श्यामा देवी साहू,रामकुमार साहू जी खोपरा मंडल संयोजक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |     उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र पर मिला सम्मान     |     मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित     |     गणतन्त्र दिवस पर मनोहर जायसवाल प्राथमिक शिक्षक सम्मानित     |     आचार्य श्री का समाधि दिवस मनाया गया     |     एक एवं दो फरवरी को सांसद खेल महोत्सव का होगा समापन,की जा रही व्यापक तैयारियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811