Let’s travel together.

मुआवजा राशि बांटने के नाम पर गड़बड़ी:रायसेन में किसानों के 75 लाख अधिकारी-ऑपरेटरों ने खुद और रिश्तेदारों के खातों में डाले

0 419

 

कृष्ण कांत सोनी

रायसेन । रायसेन जिले में प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हुई फसलों की मुआवजा राशि जो कि किसानों के खातों में डालना थी, उस राशि को अधिकारी और ऑपरेटरों ने सांठगांठ कर अपने और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर लिया है। इस तरह के मामले पूरे प्रदेश के 14 जिलों में सामने आए है।

जिले में साल 2019 और 2020 में भारी बारिश, ओलावृष्टि व प्राकृतिक आपदा से किसानों की फसल प्रभावित हुई थी। इसके बाद शासन की तरफ से मुआवजा राशि दी गई थी। इसे किसानों के खातों में डाला जाना था लेकिन इस राशि को संबंधित विभाग के अधिकारी और ऑपरेटरों ने खुद और रिश्तेदारों के खातों में यह राशि ट्रांसफर कर ली। इसका खुलासा अब जाकर हुआ है। रायसेन जिले में यह राशि लगभग 75 लाख रुपए की बताई गई है।

इस मामले में कलेक्टर अरविंद दुबे ने सिलवानी, गैरतगंज बाड़ी सहित रायसेन कलेक्ट्रेट के अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम बनाकर जांच के आदेश दिए है। प्रदेश के 14 जिलों में किसानों को मिलने वाली राशि के नाम पर गड़बड़ियां हुई हैं। इसको लेकर राजस्व विभाग की नींद उड़ी है। विभाग ने सभी को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811