Let’s travel together.

शराब तस्करों ने शराब की तस्करी का नया फॉर्मूला खोज लिया वो भी फिल्मी अंदाज में..

0 151

 

कृष्ण कांत सोनी

धार/भोपाल। क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने गुरुवार को इंदौर-फोरलेन पर अमूल दूध लिखे एक कंटेनर को पकड़ा।

दूध के वाहन में शराब… सुनकर हैरानी जरूर हो रही होगी, लेकिन ये सच है। तस्करों ने शराब की तस्करी का नया फॉर्मूला खोल लिया। ये बिल्कुल फिल्मी है। जिस तरह फिल्म पुष्पा में हीरो ट्रक में पार्टिशन बनाकर चंदन की लकडिय़ों की तस्करी करता है, ठीक उसी तरह धार में शराब तस्करी की जा रही थी।

धार में क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने गुरुवार को इंदौर-फोरलेन पर अमूल दूध लिखे एक कंटेनर को पकड़ा। जांच में कंटेनर में पार्टिशन कर रखी गई 36 लाख रुपए की शराब जब्त की गई। इसे गुजरात में खपाने की तैयारी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की दो टीमों ने ये कार्रवाई की। एक टीम 50 किलोमीटर पहले इंदौर की सीमा से इस वाहन का पीछा कर रही थी। दूसरी टीम ने फोरलेन पर घेराबंदी करते हुए वाहन को रोका। पुलिस ने कंटेनर चालक हनुमान राम (31), राजस्थान और अजित शर्मा (42), हरियाणा को गिरफ्तार किया है।
तस्करी के लिए वाहन को दूध कंटेनर बनाया
सीएसपी देवेंद्र सिंह धुर्वे ने बताया कि एसपी मनोज कुमार सिंह ने मासिक समीक्षा में सभी थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। इसमें अवैध शराब तस्करी के खिलाफ भी कार्रवाई को कहा था। गुरुवार को हमें मुखबिर से हमें सूचना मिली थी कि एक कंटेनर इंदौर से धार की ओर आ रहा है। इसमें बड़ी मात्रा में शराब भरी हुई है। तस्करों ने आयशर वाहन को दूध सप्लाई करने वाले कंटेनर का रूप दिया था।

पार्टिशन में शराब की 291 पेटी मिली
सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम उस वाहन का इंदौर की सीमा से पीछा करने लगी। धार की नौगांव पुलिस को भी सूचना दी गई तो एक टीम हाईवे पर तैनात हो गई। जैसे ही कंटेनर लबरावदा फाटे के पास पहुंचा, पुलिस ने उसे रोक लिया। कंटेनर को खोला तो पहले वह सामान्य नजर आया। अच्छी तरह से चेकिंग की तो उसमें पार्टिशन दिखा। दूसरे हिस्से को खोला गया तो उसमें से 291 पेटी अलग-अलग ब्रांड की शराब रखी मिली। पुलिस ने कंटेनर चालक हनुमान राम और अजित शर्मा को पकडक़र थाने लाया। पूछताछ के बाद उनके खिलाफ आबकारी एक्ट अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार शराब की कीमत 36 लाख रुपए और कंटेनर की कीमत 14 लाख रुपए है।

दूध रखने वाली खाली कैरेट जमा रखी थी
साइबर क्राइम ब्रांच प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि वाहन हरियाणा से शराब की पेटियां लेकर निकला था। वाहन की बॉडी पर अमूल दूध का विज्ञापन बना हुआ था। जब कंटेनर का दरवाजा खोलने पर अंदर दूध की थैलियां रखने वाली खाली कैरेट जमी हुई थीं। लेकिन सूचना के आधार पर कैरेट को हटाकर देखा गया तो अंदर एक पार्टिशन में शराब की पेटियां नजर आईं। शराब परिवहन करने वाले तस्करों ने लोहे की प्लेट लगाकर एक हिस्सा शराब की पेटियां रखने के लिए बनवाया था।

गुजरात में शराबबंदी, ब्लैक में बेची जाती है शराब
थाना प्रभारी भागचंद्र तंवर के अनुसार शुरुआती पूछताछ में ड्राइवर हनुमान ने बताया कि कंटेनर उसे हरियाणा के बायपास पर दिया गया था। एक दिन पहले ही वह कंटेनर लेकर निकला था। तीन दिन के अंदर उसे गुजरात पहुंचना था। हालांकि शराब हरियाणा में कहां से रखी गई, इसको लेकर दोनों ने कोई जानकारी नहीं दी। हरियाणा, पंजाब से शराब की तस्करी अवैध गुजरात राज्य में होती है। इसका कारण यहां शराबबंदी है। गुजरात में अन्य राज्यों की तुलना में शराब ब्लैक में कई गुना ज्यादा दाम में बेची जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आशीष सोनी बने भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चे के जिला मंत्री     |     35 साल से रह रहे थे, एक झटके में टूट गए मकान! ठंड में सड़क पर आए 3 परिवार      |     जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811