Let’s travel together.

नागरिको को जागरुक करने नगर परिषद ने महिलाओं को लेकर निकाली स्वच्छता जागरुकता रैली

0 279

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में नगर को स्वच्छता की रेटिंग में टॉप पर लाने नप कर रही कवायद

रिपोर्ट सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

सिलवानी। स्वच्छ भारत अभियान के तहत नागरिको को स्वच्छता बनाए रखने को जागरुक किए जाने को लेकर नगर परिषद के द्वारा अनेक कवायद की जा रही है। ताकि नगर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की प्रदेश स्तरीय स्वच्छता रेटिंग में टॉप सूची में नगर का नाम अंकित कराया जा सके । स्वच्छ भारत अभियान के तहत एसडीएम संघमित्रा बौद्व के निर्देशन में गुरुवार को नगर परिषद के द्वारा सीएमओ रितु मेहरा व स्वच्छ भरत मिशन के स्थानीय निकाए के ब्राण्ड एवेसडर प्रदीप

कुशवाहा की विशेष मौजूदगी में नगर में स्वच्छता रैली निकाली गई। इस रैली मे बड़ी संख्या में निकाए कर्मचारी व नगर की महिलाए शामिल हुई। दोपहर के समय नगर परिषद कार्यालय से स्वच्छता रैली निकाली गई। जो कि नगर के मुख्यमार्गो से होती हुई प्रारंभिक स्थल पर पहुंच कर समाप्त हो गई। रैली में शामिल कर्मचारी व महिलाए स्वच्छता के प्रति लोगेा को जागरुक कर रही थी । सीएमओ रितु मेहरा ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है। लोगो को जागरुक किए जाने को लेकर रैली सहित अन्य आयोजन किए जा रहे है ।बीते दिनो नगर में दुकानदारो को कचरा रखने के लिए करीब 5 सौ डस्टविन का वितरण एसडीएम संघमित्रा बौद्व की उपस्थिति में किया गया था। सीएमओ रितु मेहरा व नप के ब्राण्ड एवेसडर प्रदीप कुशवाहा ने नागरिको से अपील की है कि स्वचछता के प्रति जागरुक रहे। घरो व दुकानो से निकलने वाले कचरे को सडक़ो पर ना फैंके। नगर परिषद की डोर टू डोर पहुचनें वाली कचरा गाड़ी में ही कचरा डाले।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |     कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान     |     आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811