Let’s travel together.

44 हजार बोरा तेंदूपत्ता के संग्रहण की योजना:बारिश से तेंदूपत्ता खराब संग्रहण में भी हो रही देरी

0 180

शिवलाल यादव रायसेन

बेमौसम बारिश से न-सिर्फ तेंदूपत्ता खराब हुआ है ।बल्कि संग्रहण कार्य भी प्रभावित हाे रहा है। ऐसी स्थिति में इस बार अच्छी क्वालिटी का तेंदूपत्ता मिलने पर भी संशय है। पिछले साल इस समय तेंदूपत्ता टूटना शुरू हो गया था, लेकिन इस वर्ष वन विभाग के अधिकारी मौसम खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
तेंदूपत्ता श्रमिकों को मिलेंगी बोनस सहित सभी सुविधाएं….
जिले में 1.08 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों द्वारा तेंदूपत्ता तोड़ा जाता है। इन्हें वन विभाग द्वारा मजदूरी के साथ ही बोनस सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराता है। इससे वन क्षेत्रों में निवास करने वाले परिवारों को गर्मी के मौसम में तेंदूपत्ता संग्रहण करने से अच्छी आय प्राप्त हो जाती है। इस बार तेंदूपत्ता बारिश के कारण खराब हो गया है। वन विभाग सामान्य रायसेन के डीएफओ विजय कुमार , पश्चमी वनरेंजर वीरेंद्र कुमार की मानें तो जिले भर में 44 हजार 100 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण करने का लक्ष्य रखा गया है।


34 समितियां करेंगी तेंदूपत्ता का संग्रहण....
जिले भर में 34 वन समितियों के माध्यम से तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य किया जाएगा। इनमें से 5 तेंदूपत्ता लघुवनोपज समितियां वन विभाग की है। पूर्वी वनरेंजर आरके चौधरी ने बताया कि तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए समितियों का निर्धारण हो गया है, लेकिन इस बार लगातार हो रही बारिश से अभी तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। बारिश से कई जगह तेंदूपत्ता खराब होने की भी जानकारी मिली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811