Let’s travel together.

ग्राम पंचायत तजपुरा में सड़क निर्माण के नाम पर भ्रष्टाचार

0 93

 

रामभरोस विश्वकर्मा औबेदुल्लागंज रायसेन

ग्राम पंचायत चुनावों के बाद ग्राम पंचायतों में नवीन निर्माण कार्य होना प्रारंभ हो चुके हैं 8 महीने के पश्चात अब ग्राम पंचायतों में नई ग्राम सरकारों ने काम शुरू कर दिया लेकिन काम की गुणवत्ता और उसमें भारी कमीशन खोरी का काम भी साथ-साथ शुरू हो गया है एक ताजा मामला ग्राम पंचायत तजपुरा विकासखंड औबेदुल्लागंज का सामने आया ग्राम में भैया लाल के खलिहान से भुजरिया घाट तक बन रही 60 मीटर सड़क 3 चरणों में 12 इंच बनाना है लेकिन ग्राम सरपंच और ठेकेदार की मिलीभगत से यह सड़क मात्र 4 इंच ही बनाई जा रही है गुणवत्ताहीन इस सड़क में जमकर भ्रष्टाचार होने की संभावना है सड़क किस तरह बनाई जा रही है की इसका 6 महीने भी चल पाना मुश्किल है मौके पर जाकर जब इस सड़क की गुणवत्ता देखी गई तो पूरी तरह घटिया निर्माण सामने आया वहीं जहां 12 इंच सड़क बननी थी उसकी जगह गड्ढा खोदकर एक फिट फरमा को गड़ाकर महज 4 इंच की गिट्टी डाली जा रही है ना तो जीएसबी वर्क हुआ है ना ही वेश वर्क डाला गया है मिट्टी के ऊपर सीधे 4 इंच की गिट्टी डालकर घटिया निर्माण कर शासन को चूना लगाने का काम किया जा रहा है ।

इनका कहना हैं

आपके द्वारा मुझे जानकारी दी गई हैं कि ग्राम पंचायत तजपुरा में सड़क का घटिया निर्माण किया जा रहा हैं इस सम्बन्ध में इंजीनियर को निर्देशित किया गया हैं वह जाँच कर बताएंगे ।

संजय अग्रवाल सीईओ जनपद पंचायत ओबेदुल्लागंज

Leave A Reply

Your email address will not be published.

35 करोड़ का गेहूं बना 150 करोड़ का ज़हर!रायसेन के वेयरहाउस में सड़ता रहा अनाज, करोड़ों रुपए फूंककर भी नहीं बचा पाए अधिकारी     |     रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक लगेगा राष्ट्रीय स्तर का ‘उन्नत कृषि मेला, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     गेहूं खरीदी में व्यापारियों का हित साध रही है सरकार,किसानों को एक एक दाने का समर्थन मूल्य मिले,किसान डिफाल्टर होने की कगार पर-अजय सिंह     |     नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811