Let’s travel together.

प्रदेश के करीब 800 नवनियुक्त शिक्षकों ने अब तक ज्वाइन नहीं की 10 मई के बाद नियुक्ति आदेश हो जाएंगे निरस्त

50

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक करीब आठ हजार नवनियुक्त शिक्षकों के लिए 30 मार्च को नियुक्ति आदेश जारी किए थे। नवनियुक्त शिक्षकों को 15 दिन की समयावधि में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश थे। इसके बाद भी कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले नवनियुक्त शिक्षकों को 27 अप्रैल तक कार्यभार ग्रहण करना था।अभी भी करीब 800 नवनियुक्त शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। विभाग ने उन्हें अंतिम रूप से सूचित किया है कि यदि वे ज्वाइन करना चाहते हैं तो 10 मई कर लें, नहीं ता उनके आदेश निरस्त हो जाएंगे।उनके स्थान पर प्रतीक्षा सूची से नियुक्ति की कार्यवाही की जाएगी।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक नवनियुक्त शिक्षकों के लिए जारी नियुक्ति आदेश में 15 दिन की समयावधि में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश थे। इसके बाद भी कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले नवनियुक्त शिक्षकों के संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय आयुक्त अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थियों को उनके पदांकित जिले में 27 अप्रैल 2023 तक कार्यभार ग्रहण करने के लिए अंतिम रूप से सूचित किया गया था। श्रीमती श्रीवास्तव ने बताया कि कतिपय नवनियुक्त शिक्षकों द्वारा आज तक भी कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया है। ऐसे समस्त नवनियुक्त शिक्षक, जिन्होंने 27 अप्रैल तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है और न ही उनके द्वारा ज्वाइनिंग की समयसीमा में वृद्धि की अनुमति प्राप्त की गई है, उन्हें अंतिम रूप से सूचित किया जाता है कि यदि वे ज्वाइन करना चाहते हैं तो 10 मई 2023 तक शासकीय कार्य दिवस में लोक शिक्षण संचालनालय,भोपाल में विलंब के कारण सहित अभ्यावेदन के साथ उपस्थित हों। आयुक्त लोकशिक्षण ने बताया कि 10 मई तक उपस्थित न होने वाले नवनियुक्त शिक्षकों के नियुक्ति आदेश स्वमेव निरस्त माने जाएंगें एवं तत्पश्चात उनके किसी भी अभ्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। उनके स्थान पर प्रतीक्षा सूची से नियुक्ति की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐसे नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षक, जिनके नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद भी उनके द्वारा कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया है, उन्हें विभाग द्वारा प्राथमिक शिक्षक नियोजन 2023 हेतु जारी विज्ञापन दिनांक 26 नवंबर 2022 के क्रम में जारी चयन प्रक्रिया में भी शामिल नहीं किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     ग्राम बालमपुर में  विशाल मेले का आयोजन,  बुंदेलखंडी राई फाग एवं स्वांग की होगी प्रस्तुति      |     गढ़ी में हुई शांति समिति की बैठक     |     उस्मानिया ख़लीफत, हैदराबाद का निजाम और सीक्रेट दस्तावेज,आखिरी खलीफा और महाराष्ट्र के खुल्दाबाद की वो,गुमनाम कब्र..-विवेक त्रिपाठी     |     बजट सत्र शुभारंभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर से उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने की शिष्टाचार भेंट     |     चिकित्सा शिक्षकों को पे-प्रोटेक्शन के लिये कैबिनेट प्रस्ताव प्रस्तुत करें:उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया शुभारंभ     |     आपके विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत  विधायक मुकेश टंडन ने किया वार्ड में घर पर संपर्क     |     भोपाल में किसान कांग्रेस आंदोलन ले दौरान घायल हुए जिले के कांग्रेस नेता     |     पूर्व विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने कलेक्टर को लिखा पत्र, माढर शाखा नहर एवं भाटापारा मुख्य नहर खोलने की मांग     |     केंद्रीय विद्यालय के छात्र ने बनाया बहुउद्देश्यीय कृषि यंत्र का मॉडल, मिली प्रोत्साहन राशि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811