Let’s travel together.

बूढागंज तहसील गैरतगंज में सिलवानी मार्ग पर टोल नाका बंद कराने या एक टोल नाके का टैक्स माफ कराने सिलवानी विधायक को दिया ज्ञापन

0 314

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

गैरतगंज मार्ग स्थित बूढ़ागंज पर टोल कंपनी द्वारा बनाए गए टोल नाके से अनावश्यक रूप से बाहनो से की जा रही वसूली को बंद कराने कि मांग को लेकर व्यवसायिक बाहन मालिकों ने सिलवानी आए विधायक रामपाल सिंह राजपूत, कलेक्टर अरविंद दुबे को आवेदन देकर टोल नाके तो बंद कराने की मांग की।


आवेदन में कहा कि सिलवानी क्षेत्र के माल वाहन मालिक है, सिलवानी गैरतगंज मार्ग का टोल कांट्रेक्ट बहुत पूर्व समाप्त हो चुका था. इस मार्ग का इस बीच नवीनीकरण भी नहीं हुआ है, परंतु बूढागंज तहसील गैरतगंज में सिलवानी मार्ग पर टोल नाके को स्थापित कर माल वाहनों से टोल टेक्स बसूला जा रहा है, इसी प्रकार गैरतगंज व रायसेन मार्ग पर स्थित टोल नाके पर टेक्स बसूला जा रहा है, नियमानुसार 70 किलोमीटर की दूरी पर टोल टैक्स का प्रावधान होने से ड्रायवरों द्वारा अनुचित रूप से हो रही टोल वसूली का विरोध करने पर वाहन चालकों व टोल कर्मियों के मध्य अनबन होती हैं और लड़ाई झगड़े की स्थिति निर्मित हो रही है. उक्त समस्या का बैधानिक कार्यवाही किये जाने व एक टोल नाके से सिलवानी क्षेत्र के माल वाहक वाहनों को टोल टैक्स में छूट दिलाये जाने की कृपा करें।

ज्ञापन देने वालो में अली खां नफीस , शकील अलीम खान,आसिक पटेल आदि माल वाहन मालिक गण एवं वाहन चालक गण आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811