ओंकारेश्वर : मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में ओंकार पर्वत पर अध्यात्म लोक यानी एकात्म धाम का काम तेजी से चल रहा है, जहां ओंकार पर्वत पर लगभग 28 एकड़ की जमीन पर इसकी स्थापना की जा रही है, यहां आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी। साथ ही 54 फीट का आधार स्तंभ भी तैयार किया जाएगा। हाल ही में प्रदेश के मुख्य सीएम शिवराज सिंह चौहान ओमकारेश्वर दौरे पर आए थे, जहां उन्होंने आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना और एकात्म धाम के काम को देखा। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान को प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताया गया, जहां उन्होंने प्रोजेक्ट से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।
जानकारी के मुताबिक 4 स्लैब में बनने वाले आधार स्तंभ का काम आधे से ज्यादा पूरा हो चुका है, तो वहीं मूर्ति स्थापना का काम फिलहाल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, प्रतिमा का काम इसी साल सितंबर में पूरा हो जाएगा, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। लगभग 2000 करोड रुपए के बजट से बनने वाले बाकी हिस्से का काम दिसंबर तक पूरा होगा। देश के जाने-माने संत और विद्वानों की मौजूदगी में सीएम शिवराज सिंह चौहान को प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी गई, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रोजेक्ट को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान अपने दो दिवसीय दौरे पर ओमकारेश्वर आए थे, जहां उन्होंने भगवान ओंकार और भगवान ममलेश्वर के दर्शन भी किए।
ओमकारेश्वर से आदि गुरु शंकराचार्य का बेहद ही खास जुड़ाव रहा है। यही वह स्थान है, जहां शंकराचार्य ने दीक्षा ली थी। ओम्कारेश्वर को आदि गुरु शंकराचार्य की दीक्षा स्थली के रूप में भी जाना जाता है। यही कारण है कि, यहां सरकार ने विशाल प्रतिमा स्थापित करने का फैसला किया है। इसी के साथ ओमकारेश्वर तीर्थ नगरी को भी संवारा जाएगा। इससे पहले मध्यप्रदेश में महाकाल लोक को संवारा गया है, जिसे देखने अब दूर-दूर से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। वहीं अब जल्द ही ओमकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का कामकाज पूरा हो जाएगा, जिसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.