Let’s travel together.

किशोरी के अश्लील फोटो वायरल करने वाला राजा आलम गिरफ्तार,माना पुलिस की कार्यवाही

0 227

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर

मोबाईल फोन से एक किशोरी का अश्लील फोटो वायरल करने वाले आरोपी राजा आलम को रायपुर के माना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक किशोरी के परिजनों ने थाना माना में रिपोर्ट दर्ज कराईं कि राजा आलम नामक व्यक्ति द्वारा प्रार्थी की पुत्री को बदनाम करने की नियत से प्रार्थी की नाबालिग पुत्री के अश्लील फोटो को मोबाईल फोन के माध्यम से उसके पड़ोसियों एवं रिश्तेदारों को भेजकर वायरल कर प्रार्थी तथा उसकी नाबालिग पुत्री को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया
पुलिस ने रिपोर्ट पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी राजा आलम के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 77/2022 धारा 509(ख) भादवि. एवं 67 आई.टी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया ओर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी माना के नेतृत्व में थाना माना पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपी की पतासाजी शुरू की चूंकि आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा लगातार आरोपी राजा आलम की पतासाजी की जा रही थी, कि इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपी की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में आरोपी राजा आलम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन जप्त किया आरोपी राजा आलम पिता मोह. शब्बीर आलम उम्र 19 साल पकरिया थाना कसबा जिला पुर्निया बिहार का मूल निवासी है जिसका हाल मुकाम माना में था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811