Let’s travel together.

भारत-पाक सीमा पर BSF ने दो पाकिस्तानियों को मार गिराया

106

राजस्थान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त होने के संदेह में दो पाकिस्तानियों को मार गिराया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।सूत्रों ने बताया कि यह घटना सोमवार रात बाड़मेर के पास हुई है। पता चला है कि भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त होने के संदेह में दो पाकिस्तानियों को सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मार गिराया है। उन्होंने बताया कि तलाशी के बाद करीब तीन किलोग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ जब्त किया गया है।बता दें कि भारत राजस्थान के पश्चिमी छोर पर पाकिस्तान के साथ लगभग 1,036 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आए दिन मादक पदार्थों की खेप ड्रोन के जरिए भेजे जाने क मामले सामने आते रहते हैं। इसे लेकर BSF की और से कार्रवाई भी की जाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811