Let’s travel together.

लंदन की संसद में भारत की बेटी मयूरी चोरड़िया यंग अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित

0 408

सम्मानित होकर लगाया ‘ जय भारत’ का नारा

रिपोर्ट-सुरेन्द्र जैन रायपुर

भारत देश की बेटी सीए मयूरी चोरड़िया ने ब्रिटेन की संसद, हाउस ऑफ कॉमंस में ‘ यंग अचीवर्स अवार्ड’ का सम्मान प्राप्त करके पूरे देश का सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर

पर बढ़ाया। यह सम्मान, ब्रिटेन की संसद के, हाउस ऑफ कॉमंस में, मिनिस्टर ऑफ़ लोकल गवर्नमेंट एंड फैथ, सारा ओहन के द्वारा दिया गया। इस अवॉर्ड सेरेमनी में ब्रिटेन के मेंबर ऑफ पार्लियामेंट तथा एक्जिकिटिव सेक्रेटरी ऑफ कंजरवेटिव कमिटी, बॉब ब्लैकमैन, मिनिस्टर ऑफ़ ट्रेड पॉलिसी, गेरिथ रिचर्ड थॉमस तथा संसद के अनेक सम्मानित MPs तथा MLAs सहित अनेक वरिष्ठ सदस्य शामिल थे।

यूनिवर्सिटी ऑफ़ बिरमिंघम की प्रोफेसर, हेड ऑफ स्कूल ऑफ फिलोसॉपी, शार्लर्ट हेमपेल भी अवार्ड समारोह में शामिल हुई। यह अवार्ड चोरड़िया को उनके द्वारा प्राप्त की गई विशेष उपलब्धियो के लिए तथा उनके द्वारा सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और व्यवसायिक क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने के लिए दिया गया

उन्होंने अपने भाषण में कहा की वह समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा ग्लोबल इकोनोमी, सोशल वेलफेयर, एनवायरनमेंट इंपेक्ट, और इकोनामिक एंपावरमेंट में विशेष सुधार लाना उनका मुख्य उद्देश्य है और वह विगत 20 वर्षों से इन सभी क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर कार्यरत है। चोरड़िया भारत के मध्यप्रदेश, रतलाम की मूल निवासी है और विगत पंद्रह वर्षों से लंदन में कार्यरत हैं।अंत में उन्होंने कहा की उनका उद्देश्य संपूर्ण विश्व में, शांति, अहिंसा तथा सदभाव लाना है।


उन्होंने कहा कि यह अवार्ड सिर्फ उनका ही नहीं बल्कि प्रत्येक भारतवासी का है। अंत में उन्होंने ब्रिटेन की संसद में ‘ जय भारत’ बोल कर भारत का गौरव बढ़ाया और विदेशी भूमि पर जिस तरीके से भारत का परचम लहराया वह अत्यंत ही गौरवशाली और अतुलनीय है, संपूर्ण भारत को अपनी बेटी सीए मयूरी चोरड़िया पर गर्व हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |     बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता,फसल खराब होने के आसार     |      23 साल बाद रामलीला का आयोजन,  पहले दिन राम जन्म की कथा का मंचन      |     बालमपुर घाटी में लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल ट्राला खाई में घुसा     |     वीरांगना महारानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर  निकाली बाइक रैली     |     ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, कटाई से पहले फसलों पर संकट     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला पीड़ितों ने नहीं खुलने दिया बैंक     |     इतिहास और प्रकृति के संगम सानौधा की पहचान थी झूला पुल     |     तेज आंधी के साथ ओले गिरे हुई बारिश,कई जिले में फसलें प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811