Let’s travel together.

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर संघमित्रा पत्रकार संघ जिला इकाई ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

0 161

 

देवेंद्र तिवारी साँची रायसेन 

संघमित्रा पत्रकार संघ की जिला इकाई रायसेन द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर जिला अध्यक्ष अरुण कुमार शैंडे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर मकसूद अहमद को ज्ञापन सौंपा गया । इस अवसर पर अनेक पत्रकार उपस्थित थे।
जानकारी के अनुसार आज पत्रकारों की सुरक्षा एवं समस्या को लेकर संघमित्रा पत्रकार संघ की जिला इकाई रायसेन ने मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में मांग की गई है कि आज के समय में पत्रकारिता कठिन दौर से गुजर रही है तथा पत्रकार प्रिंट मीडिया अथवा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के हो जहां शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं तथा जन जन की समस्या को शासन प्रशासन तक पहुंचाने में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं तब कभी भी जनसमस्याओं में रोडा बनने वाले लोगों की अभद्रता एवं दुर्व्यवहार तो सहन करते ही हैं वरन् पत्रकारिता करते समय जान भी जोखिम में पड़ जाती है जिससे पत्रकार सुरक्षित नहीं रह पाते माननीय मुख्यमंत्री जी से पत्रकार संगठन मांग करता है कि अन्य प्रदेशों की तरह मध्यप्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए । जबकि देश के अन्य प्रदेश सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कर चुकी है ।मप्र में भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाये। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरुण कुमार शैंडे के अतिरिक्त वरिष्ठ पत्रकार तिलक शाक्या सलमान शेख वरिष्ठ पत्रकार संजय चौहान वरिष्ठ पत्रकार इलियास खान एवं हुकुम टेकराम सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811