Let’s travel together.

गर्मी का अप्रैल फूल:दो पश्चिमी विक्षोभ और टर्फ लाइन से बना प्री-मानसून जैसा मौसम

0 100

शिवलाल यादव रायसेन

शहर में बेमौसम बारिश से सड़कों पर लबालब भरा पानी। जिससे राहगीरों सहित दो पहिया तीन पहिया वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी।पिछले दो चार दिन से हो रही ब बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

अप्रैल के बाद अब मई में प्री-मानसून जैसे हालात बने हुए हैं।याने गर्मी का अप्रैल फूल रहा। तेज हवा के साथ कहीं बारिश और कहीं ओले गिर रहे हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो सांची बब्लॉक में 1 इंच, गैरतगंज ब्लॉक में डेढ़ और औबेदुल्लागंज ब्लॉक में तो 2 इंच से ज्यादा बारिश रिकार्ड हुई है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि जिले में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं।
गुजर रही टर्फ लाइन….
इसके साथ ही बारिश की टर्फ लाइन भी गुजर रही है। जिससे ऐसे हालात बने हुए हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की ओर से आ रही नमी और दक्षिणी पाकिस्तान और उत्तरी पाकिस्तान की ओर से बने पश्चिमी विक्षोभ और मध्य महाराष्ट्र से लाव दीव की ओर बनी टर्फ लाइन के प्रभाव से जिले सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने व तेज हवाओं के कारण बारिश की स्थितियां निर्मित हुई हैं। जिले में 3 से 5 मई तक मौसम में यह परिवर्तन बने रहने के आसार हैं।
फिर बनेगा नया विक्षोभ….
एक मई को फिर बनेगा नया विक्षोभ
आरएके कॉलेज स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. तोमर के अनुसार रायसेन जिले में फिलहाल मौसम में परिवर्तन बना रहेगा। 1 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ दिखाई दे रहा है। इसके भी काफी नीचे की ओर से निकलने की संभावना बन रही है। हाल में दो पश्चिमी विक्षोभ और विदर्भ से मध्य महाराष्ट्री की ओर बनी टर्फ लाइन के प्रभाव से अगले चार दिन बारिश और ओलावृष्टि की स्थितियां बनी हैं। इसके बाद दूसरे विक्षोभ के प्रभाव से पांच मई तक मौसम में बादल और बारिश के आसार बने सकते हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811